Breaking News
recent

उधारी के पैसे लेने गया तो गाड़ी में डाल ले गए, मारपीट कर छोड़ा

बीकानेर. उधार दिए पैसे लेने जाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक को कुछ लोग एक गाड़ी में डालकर ले गए और मारपीट कर छोड़ गए। उपनिरीक्षक गुरमेलसिंह के मुताबिक रानीबाजार निवासी शाहरुख खान ने रिपोर्ट दी है। उसने रिपोर्ट में बताया कि रिजवान खान उसका दोस्त हैं । दोनों पुट्टी का काम करते हैं । शाहरुख के कहने पर रिजवान ने मोइनुद्दीन को रुपए उधार दिए थे। बार-बार तकाजा करने पर मोइनुद्दीन रुपए नहीं दे रहा था ।

 

दो-तीन दिन पहले शाहरुख ने बीच-बचाव कर रुपए दिलाने का समझौता कराया। इसके मुताबिक २३ जुलाई को रुपए देने थे। इस पर शाहरुख ने मोइनुद्दीन के पिता को फोन किया। उन्होंने घर से रुपए लेने की बात कही। इस पर वह सोनगिरी कुआं स्थित मोइनुद्दीन के घर रुपए लेने गया तो वहां मौजूद धोबी तलाई निवासी पवन सुथार, मोइनुद्दीन, नितिन नाथ, मनीष कोचर, फिरोज भाटी, भैरूसिंह, हैप्पी सुथार, साजिद भाटी, बाबू पठान उसे जबरन उठाकर ले गए । आरोपितों ने उसे मारने की नीयत से मारपीट की और अधमरा कर छोड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

 

खेत में काम करते समय वृद्ध को सांप ने काटा, मौत

बीकानेर. नापासर थाना क्षेत्र में बुधवार को काम करते समय एक वृद्ध को सांप ने काट लिया । इससे उसकी मौत हो गई। हैड कांस्टेबल राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि नापासर में हनुमान वाटिका के पीछे रहने वाला शिवपुरी (८५) पुत्र चूनपुरी बुधवार को दिन में खेत में काम कर रहा था ।

 

इस दौरान उसे सांप ने डस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीरावस्था में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में नापासर थाने में मर्ग दर्ज की गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.