चूरू.
जिले के दो स्थानों पर हुए हादसों में दो जनों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। तारानगर में एक अज्ञात वाहन ने बाइक के टक्कर मार दी। जिसमें सवार युवक की मौत हो गई। वहीं रतनगढ़ में टे्रन से कटने से एक युवक की मौत
हो गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
तारानगर. भालेरी थाना क्षेत्र के गांव बुचावास के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक के टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तारानगर तहसील के गांव भलाउ टिब्बा हाल वार्ड 16 निवासी रविन्द्र सहारण व उसका बहनोई सुल्तान भाकर बाईक पर सवार होकर भालेरी से तारानगर आ रहे थे। गांव बुचावास के पास एक अज्ञात वाहन उनसे टकरा गया। इससे रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। रविन्द्र को तारानगर सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भालेरी पुलिस ने शनिवार सुबह सुल्तान भाकर की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। घटनाके बाद मृतक रविन्द्र के घर में कोहराम मच गया। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आस-पड़ौस के लोगों का वहां तांता लग गया। हर कोई इस त्रासदी को लेकर चर्चा कर रहा था।
बीकानेर के युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
रतनगढ़. जीआरपी थाने के पास शनिवार को सुबह एक युवक ने रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी एचसी रामसिंह ने बताया कि सुबह बीकानेर मेल जो रतनगढ़ प्लेटफॉर्म पर पांच बजे पहुंची, उसके आगे आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त बीकानेर के रामपुरा बस्ती गली नं. २ बी निवासी सुशील कुमार बंसल पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई। वह पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से व्यथित बताया गया। मृतक के पत्नी, माता-पिता व तीन बहन हैं। उसके कोई संतान नहीं है। शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को इस बारे में बीकानेर में सूचना दी गई है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के बीकानेर स्थित घर में कोहराम मच गया।





No comments:
Post a Comment