Breaking News
recent

अज्ञात बीमारी से हो रही पशुओं की मौत,पशु चिकितसकों ने दी यह सलाह

जैसलमेर.रामदेवरा गांव में पशुओं में फैली अज्ञात बीमारी के चलते अकाल मौत हो रही है, जिससे पशुपालकों को परेशानी हो रही है। विशेष रूप से भेड़ों में अज्ञात बीमारी के कारण उनकी मौत हो रही है। पशुपालकों ने बताया कि भेड़ों में पैरों में जकडऩ हो जाती है तथा चलना फिरना छोड़ देती है। उनके मुंह से लार टपकने लगती है तथा खाने पीने के अभाव में कुछ ही दिनों में उनकी मौत हो जाती है। बिड़दसिंह की ढाणी निवासी पशुपालक जेठूसिंह की 30 भेड़ों की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार बींजराजसिंह की भी दर्जनों भेड़ें बीमार है। दूधिया स्थित ढाणी में भी कई भेड़ों की मौत हो चुकी है। पशुपालकों ने पशुपालन विभाग से भेड़ों के उपचार की व्यवस्था करने की मांग की है।
संक्रमण से फैल रहा है रोग
इस बीमारी का बचाव ही उपचार है। भेड़ें मृत जानवर की हड्डियां चाट लेती है, जिससे संक्रमण से यह रोग हो जाता है तथा आगे फैलता है। पशुपालकों को भेड़ों की देखभाल करनी चाहिए तथा संक्रमण नहीं फैले, इसके लिए देखरेख व ध्यान रखना चाहिए।
-डॉ.शशिकांत सैन, पशु चिकित्साधिकारी पशु चिकित्सालय, रामदेवरा।

पीएम की जयपुर यात्रा को लेकर दौरा

जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई की जयपुर यात्रा के जिला प्रभारी राजसीको अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने रविवार को जिले का दौरा कर मण्डल बैठकें ली। इस दौरान जिला पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से पोकरण व भाजपा कार्यालय जैसलमेर में प्रधानमंत्री के जयपुर दौरे में सरकार की योजनाओ के लभार्थियों की भागीदारी पर चर्चा की। भाजपा कार्यलय में आयोजित जैसलमेर ग्रामीण मण्डल की बैठक में मण्डल अध्यक्ष सगतसिंह चांधन ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। जिलाध्यक्ष व्यास ने लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवाई। जैसलमेर ग्रामीण मण्डल बैठक का संचालन मण्डल कोषाध्यक्ष ग्वालदास सांवल ने किया। बैठक में पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, मण्डल प्रभारी कपिल मेहरा, नाचना मण्डल प्रभारी विक्रमसिंह नाचना, पदाधिकारी भैराराम सैन, हाथीसिंह ,पोपट खां, सुभान चानिया, आईदानंिसह, डूंगराराम सवाईंिसह, रतनसिंह, नेहचलाराम सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोहनगढ. सीमावर्ती नहरी क्षेत्र में जीरो आर डी पर मोहनगढ मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष शंकरसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री यात्रा के जिला प्रभारी मेघराज लोहिया ने मण्डल पदाधिकारियो से क्षेत्र के लाभार्थियों से सम्पर्क कर जयपुर चलने का आहवान करने को कहा बैठक में पूर्व विधायक सांगसिह भाटी, मण्डल प्रभारी चन्द्रप्रकाश सारदा, मण्डल महामंत्री विशाल खत्री, मुकेश पंवार, किसान मोर्चा महामंत्री रेवंतसिह सांखला, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सगतसिंह, मिश्रीसिंह मंधा, बाबूलाल माली, झबरसिंह, सुरताराम, उतमसिंह सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.