Breaking News
recent

हर तरफ कावडि़ए, शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धा

 

सावन का पहला सोमवार आज
सीकर. सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धा उमड़ेगी। बाबा के भक्तों में सावन के पहले सोमवार को लेकर विशेष उत्साह है। कावडि़ए रविवार को बड़ी संख्या में लोहार्गल स्थित पवित्र सूर्य कुण्ड के गोमुख से कावड़ लेकर रवाना हुए। लोहार्गल के रास्ते पर हर तरफ कावडि़ए नजर आए। वे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। शिवालयों में सुबह से ही कतार लगी रहेगी। कई जगह रुद्राभिषेक भी होंगे। पंडित दिनेश मिश्रा के अनुसार शनिवार से शनि प्रधान राशि में शुरू होने वाला सावन कई मायनों में खास और विशेष फलदाई होगा। जिन लोगों की कुंडली में शनि नेष्ट है या जिनको शनि की साढ़े साती या ढैय्या चल रही है उनको सावन में शिव के अनुष्ठान से विशेष फल की प्राप्ति और शांति मिलेगी। -----------------

सावन के प्रमुख व्रत,त्योंहार
नाग पंचमी---2 अगस्त

प्रदोषव्रत ----9 अगस्त
हरियालीअमावस्या ----11 अगस्त

सिंजारा ---12 अगस्त
तीज ---13 अगस्त

मंदिरों में झूलन यात्रा --22 अगस्त
प्रदोषव्रत ---23 अगस्त

रक्षाबंधन --26 अगस्त

----------------

सरकार भी भोले की शरण में
चुनाव से पहले सरकार को सावन में भगवान शंकर की पूजा याद आई है। राज्य सरकार सीकर सहित पूरे प्रदेश के मंदिरों में सरकारी खर्चे पर विशेष पूजा करवाएगी। इसके लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। सावन माह के चारों सोमवार तीस जुलाई तथा 6,13 व 20 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर के विद्वानों की ओर से रुद्राभिषेक किया जाएगा।

इसकी शुरुआत 30 जुलाई को जयपुर में चांदनी चौक स्थित प्रतापेश्वर महादेव मंदिर से होगी। इसी दिन भरतपुर के श्मसानेश्वर मंदिर, उदयपुर के श्रीमहाकालेश्वर मंदिर, कोटा के शिवपुरी धाम तथा अजमेर में पुष्कर स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक होगा।--------------------
शेखावाटी में यहां होगा रुद्राभिषेक

सीकर में 13 अगस्त को भूतनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक होगा। चूरू में 6 अगस्त को महामंगलेश्वर मंदिर रतनगढ़ में तथा 20 अगस्त को झुंझुनूं के लावरेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है।

--------------------मुख्यालय की जगह मंत्री शहर चुनाअधिकतर जिलों में मुख्यालय के मंदिरों में ही रुद्राभिषेक के कार्यक्रम होंगे, लेकिन चूरू जिले में यह कार्यक्रम रतनगढ़ शहर के महामंगलेश्वर मंदिर में होगा। देवस्थान विभाग के मंत्री राजकुमार रिणवा रतनगढ़ शहर के ही रहने वाले हैं। इसके अलावा अजमेर का कार्यक्रम पुष्कर, झालावाड़ का झालरापाटन, सवाईमाधोपुर का शिवाड़ टोंक का टोडारायसिंह तथा बाड़मेर जिले का रुद्राभिषेक कार्यक्रम समदड़ी के पीतेश्वर महादेव मंदिर में होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.