कुण्डल. ग्राम पंचायत कुण्डल के अटल सेवा केन्द्र पर रात्रि चौपाल आयोजित हुई। जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने एमडीआर-48 को तलाई स्टैण्ड से बगीची बस स्टैण्ड तक चौड़ा कराने, आधे कस्बे की 15 वर्षो से बंद पेयजल सप्लाई लाईन को दुरूस्त कराने, कुण्डल-सौरतलाई ढ़ाणी के रास्ते से बिजली का खम्बा हटाने, राजकीय आदर्श उ"ा माध्यमिक विद्यालय के दो कमरे राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय को उपलब्ध कराने, आदर्श पीएचसी पर रात को कार्मिकों के नहीं ठहरने आदि समस्याओं से अवगत कराया।
रतन लाल शर्मा के खोर्रा-खुर्द रोड के समीप अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने तहसीलदार को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। सरपंच राजेन्द्र कुमार शर्मा ने अघोषित बिजली कटोती एवं बघेरे की समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर एसडीएम संतोष गोयल, बांदीकुई पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां, बांदीकुई थानाधिकारी कर्णसिंह राठौड, कोलवा थानाधिकारी शिवराम गुर्जर आदि मौजूद थे।
बांदीकुई. संभागीय आयुक्त टी रविकान्त ने उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा को आवश्यक-दिशा निर्देश दिए। इसके बाद संभागीय आयुक्त ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कार्यालय भवन का अवलोकन किया। जहां उपखण्ड अधिकारी ने कार्यालय से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। नगर पालिका के पार्षदों ने ज्ञापन सौंप पालिका कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए जांच की मांग की।
पार्षदों ने बताया कि पालिका कार्यालय की नाक के नीचे हो रहे अवैध निर्माण, पट्टों में अनियमितता एवं फेजवायर में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग की। भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष रामनिवास मीना के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन सौंप खरीफ की फसल के समर्थन मूल्य केन्द्र पर कांटे लगाने सहित अन्य तैयारियां करने, , प्रधानमंत्री एवं दीनदयाल योजना के तहत विद्युत कनेक्शन जारी कराने, प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौ अभ्यारण खोलने, नदियों को नदी से जोड़कर हर खेत को पानी दिलाने, पीने का पानी मुहैया करने, मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए मवेशियों में टीकाकरण करने की मांग की।
इसी प्रकार प्रधान सीमा मीना, खुदरा व्यापार संघ अध्यक्ष गगन अग्रवाल व एडवोकट राधाकिशन मीना सहित अन्य लोगों ने ज्ञापन सौंप क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शहर के बसवा रोड पर नाला अवरूद्ध होने से न्यालालय परिसर, पंचायत समिति परिसर, उपखण्ड कार्यालय सामने पानी भराव होने से आमजन परेशान हैं। यह पानी बारिश के बाद 8 से10 दिन तक भरा रहता है। ऐसे में नाला निर्माण किया जाए। उन्होंने अंबेडकर सर्किल से गुढारोड पर छोड़ी गई जगह में डिवाइडर निर्माण कराने, भांवती सीनियर सैकण्डरी स्कूल के पास क्षतिग्रस्त सीसी रोड की मरम्मत कराने, शहर में पानी की समस्या के समाधान करने सहित मांगों को पूरा कराने की मांग की। इस दौरान पार्षद मदनलाल माल, सुरेन्द्र मीणा, महेश यादव, महेन्द्र जारवाल, होशियारसिंह कर्दम एवं नरिसंह सैनी ने भी समस्याओं से अवगत कराया।





No comments:
Post a Comment