Breaking News
recent

नर सेवा ही नारायण सेवा

बांदीकुई.

श्रीश्याम जनोपयोगी सेवा संस्थान की ओर से रेलवे स्टेशन पर चल रही नि:शुल्क जल सेवा का समापन रविवार को रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत डीसीपी भैंरूसिंह गुर्जर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

संस्थान ने भीषण गर्मी में यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए 70 दिन तक रेलवे स्टेशन पर ठण्डे पानी की व्यवस्था की, जो कि एक पुनीत एवं सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वयं को भी आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। मंत्री प्रकाशचंद माठा ने बताया कि प्रतिदिन 70 से 90 बर्फ की सिल्लियां पानी ठण्डा करने में उपयोग ली गई, वहीं 150 लोग प्रतिदिन सुबह से शाम तक जल सेवा वितरण में जुटे रहे।
उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से शहर में भी अधिक समस्याग्रस्त क्षेत्रों को टैंकर पहुंचाकर लोगों को राहत दी गई।
इस मौके पर गिर्राजप्रसाद शर्मा टीटीई, संरक्षक रामस्वरूप बड़ाया, बाबूलाल भांडेडा, कोषाध्यक्ष राधामोहन गुप्ता, दिनेश गुढ़ा एवं प्रमोद व्यास ने भी संस्थान की ओर से संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नवल घीया, मिंटू, स्काउट-गाइड सचिव गोवर्धनलाल मित्तल, सुरेश तिवाडी, दिनेश पचोरी, हरिशंकर केशुपुरा, गडरावा श्याम परिवार मण्डल संरक्षक बाबूलाल मीणा, श्याम फ्रेण्डस क्लब अध्यक्ष विकास छाबड़ा एवं गोविंद मित्र मण्डल अध्यक्ष भी मौजूद थे। (नि.स.)


आवास योजना से वंचित करने की शिकायत
लालसोट. डूंगरपुर ग्राम पंचायत की उप सरपंच खेलंता मीना समेत कई वार्ड पंचों ने विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र जनों के नाम जोडऩे व पात्र जनों को वंचित करने की शिकायत की। ज्ञापन में कहा है कि मिलीभगत से ग्राम सभा का अनुमोदन किए बिना ही ऐसे लोगोंं ने नाम योजना की सूची में शामिल कर दिए, जिनके पुख्ता मकान व आर्थिक स्थिति भी मजबूत है। गरीब व आवासविहीन वंचित रह गए। मामले की जांच करते हुए पात्र जनों को सूची में शामिल करने की मांग की है।(नि.प्र.)


किसानों की समस्याओं पर चर्चा
लालसोट. सुंदरपुर गांव में भारतीय किसान संघ तहसील इकाई की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निदान को लेकर प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से जानकारी लेने का निर्णय किया। ग्राम इकाई का गठन करते हुए गिर्राज को अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष घूमसिंह मीना, जिला मंत्री धर्मराज मीना एवं नवल किशोर आदि ने संबोधित किया।(नि.प्र.)


शिक्षक संघ रेसला के पदाधिकारियों किया कूच
दौसा. राजस्थान शिक्षक संघ रेसला के पदाधिकारियों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन के लिए बीकानेर कूच किया। संघ के जिलाध्यक्ष नन्दाराम मीना ने बताया कि सरकार ने व्याख्यताओं की पहले वेतन में कटौती व अब वेतन रिकवरी कर व्याख्यताओं की कमर तोड़ दी। इसके विरोध के प्रथम चरण में प्रदेश के व्याख्याता बीकानेर में शिक्षा निदेशक व वित्तीय सलाकार का घेराव करेगे। इसके लिए
रविवर को जिले से व्याख्याताओं ने कूच किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.