Breaking News
recent

जयपुर में ट्रांसपोट्र्स की हड़ताल से इस शहर की भी कुरियर सेवा प्रभावित हुई, पार्सलों की निकासी नहीं हो सकी


हिण्डौनसिटी.
जयपुर में चल रही ट्रांसपोट्र्स की हड़ताल से कुरियर सेवा प्रभावित हुई है। इसके चलते जिले से कुरियर पार्सलों की निकासी नहीं हो सकी।

 

ट्रांसपोट्र्स की हड़ताल से कुरियर सेवा प्रभावित
एक कुरियर कम्पनी के स्थानीय प्रतिनिधि लोकेश सहारिया ने बताया कि सुबह जयपुर से जिले की एक दर्जन कुरियर कम्पनियों की डाक व पार्सल लेकर आया था। शाम का वापसी में ट्रक चालक में ट्रांसपोट्र्स की हड़ताल का हवाला दे रवानगी लेने से इनकार कर दिया। कुरियर प्रतिनिधि ने बताया कि मिनी ट्रक चालक हिण्डौन की छह, करौली की तीन, व गंगापुरसिटी चार कुरियर कम्पनियों की डाक-पार्सल लेकर जयपुर लेकर जाता है।

 

जिले से रवाना नहीं हुुई कुरियर
ट्रक के नहीं जाने से सोमवार को जिले में कुरियर पर बुक कराई हजारोंं डाक कुरियर के काउंटरों पर रखी रह गई।

 

इधर, ये घर-घर पहुंच उज्जवला की जानकारी
श्रीमहावीरजी. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एलपीजी राज्य प्रमुख संजय चौबे सोमवार को सनेट गांव में घर-घर पहुंच प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थियों से रुबरू हुए। साथ ही एक दर्जन महिलाओं को गैस कनेक्शन जारी किए। चौबे ने महिला लाभार्थियों से रसोई गैस के उपयोग व योजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गुल्लक योजना की जानकारी देते हुए महिलाओं को गुल्लक भी वितरित की। बाद में गैस वितरक बजरंग भारत गैस के कार्यालय पर पौधारोपण किया। इस दौरान टेरिटरी मैनेजर राजविंदर सिंह, उज्ज्वला योजना के समन्वयक रजत बंसल, भारत पेट्रोलियम के सहायक प्रबंधक रितेश चावला, संचालक बजरंग सिंह व दिनेश कुमार संजीव कुमार मौजूद थे।

उन्होंने गुल्लक योजना की जानकारी देते हुए महिलाओं को गुल्लक भी वितरित की। बाद में गैस वितरक बजरंग भारत गैस के कार्यालय पर पौधारोपण किया। इस दौरान मौजूद टेरिटरी मैनेजर राजविंदर सिंह, उज्ज्वला योजना के समन्वयक रजत बंसल, भारत पेट्रोलियम के सहायक प्रबंधक रितेश चावला, संचालक बजरंग सिंह व दिनेश कुमार संजीव कुमार मौजूद थे।
....



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.