Breaking News
recent

शाही लवाजमे के साथ निकाली शोभायात्रा


निम्बाहेड़ा ञ्च पत्रिका. मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के त्रयोदश कल्याण महाकुंभ के पहले दिन शुक्रवार को शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगरवासियों ने कई स्थानों पर स्वागत किया।
दशहरा मैदान स्थित प्राचीन शिवालय ढाबेश्वर महादेव से ठाकुरजी के जयकारों और केसरिया पताकाओं के साथ मालवी ढोल की था, बैंड की धुन पर शोभायात्रा में लोग नाचते गाते चल रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश लिएचल रही थी। शोभायात्रा में भागवत महापुराण मस्तक पर धारण कर चलते लोगों के साथ ठाकुरजी का सुसज्जित रथ, घोड़े, ऊंट, रजत छडी घोटे और केसरिया बाना पहने हाथ में तलवार व पीठ पर ढाल लिए लोग चल रहे थे। शोभायात्रा में बालिकाएं भी शामिल थी। करीब 2100 कलश लिए कृष्णा शक्ति दल की महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थी। 250 गांवों की प्रभातफेरियों के समागम से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में अश्वारोही लोग व केसरिया ध्वज लिए वेद विद्यालय के बटुक भी शामिल थे। शालिग्राम व तुलसी विवाह के लिए सजी धजी 108 तुलसी व इतने ही शालिग्राम, अखाड़ा के पहलवानों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान कई झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा दशहरा मैदान से कासोद गेट व विभिन्न स्थानों से होती हुई करीब 5 घंटे बाद वेदपीठ पहुंची। मार्ग में शोभायात्रा का नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगरपालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, डॉ. जेएम जैन, वर्षा कृपलानी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों व पीसीसी उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना, पूर्व प्रधान गोपाल आंजना, बंशीलाल राईवाल, प्रबोधचन्द्र शर्मा, परसराम कृपलानी, सौभाग्य भडकत्या व अन्य कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। शिव शक्ति व्यायाम शाला के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन पर केसरिया ध्वज लहराते हुए, छप्पनिया भैरू सेवा समिति, नगरपालिका परिवार व महाराणा प्रताप स्मारक अभियान एवं समस्त राजपूत समाज के साथ ही
अन्य संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
कल्याण महाकुंभ में पहली बार आए भटिंडा का आर्मी बैंड आकर्षण का केन्द्र रहा। बैण्ड की धुन पर मंत्री कृपलानी भी थिरक उठे। शनिवार को अपरान्ह 3 बजे से भागवत कथा होगी। कथा 6 जुलाई तक जारी रहेगी।

.......................................................
प्रभातफेरियों का सम्मान
शोभायात्रा में शामिल 250 से अधिक हरिबोल प्रभातफेरियों में से प्रथम तीन स्थानों पर आने वाली नाराणी, लसड़ावन व मोतीपुरा की प्रभातफेरी मंडल को आचार्य रामानुजजी ने वाद्य यंत्र एवं अभिनन्दन पत्र से सम्मानित किया। शेष समस्त प्रभात फेरियों को भी वेदपीठ की ओर से स्मृति स्वरूप वाद्य यंत्र एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। आचार्य रामानुजजी ने कहा कि समस्त श्रद्धालु मुक्ति के पावन ग्रंथ भागवत महापुराण की कथा का अन्तर्मन से श्रवण कर पूर्वजों के मोक्षगामी व मृत्यु को उत्सव बनाने में सहभागी बनें।
.....................................................
अपलक निहारते रहे ठाकुरजी की छवि
त्रयोदश कल्याण महाकुंभ के पहले दिन शुक्रवार को ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया। श्रद्धालु अपने आराध्य की अनुपम छवि को अपलक निहारते नजर आए। कल्याण महाकुंभ में पहले दिन देश के कई भागों से श्रद्धालु उमड़े।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.