पोकरण. कस्बे के खत्रियो के मोहल्ले में बुधवार को आयोजित एक समारोह में समाज के न्याति नोहरे में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, समाज के अध्यक्ष घनश्याम खत्री की अध्यक्षता,नगर पालिका अध्यक्ष आंनदीलाल गुचिया, हिमताराम खत्री जोधपुर व भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास के विशिष्ठ आतिथ्य में समारोह आयोजित हुआ। क्षेत्रीय विधायक मद से निर्मित निर्मित सामुदायिक भवन का फीता काट व पटिटका अनावरण कर लोकार्पण किया गया। विधायक राठौड़ ने कहा कि समाज सेवा सबसे बडा पुण्य का कार्य है तथा इस भवन मे समाज सेवा क ो लेकर विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज व भावी पीढी को नई दिशा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि विधायक मद से निर्मित सामुदायिक भवन में शिक्षा व समाज सेवा से संबधित कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा, तभी सरकार व भामाशाहो की ओर से यहां खर्च की गई धनराशि का सदुपयोग होगा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष गुचिया व भाजपा जिलाध्यक्ष व्यास ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व समाज की ओर से भामाशाहो के सहयोग से दी गई भूमि पर निर्मित सभा भवन का भी लोकार्पण किया गया।
भामाशाहों कासम्मान
समारोह के दौरान पोकरण निवासी हिमताराम खत्री जोधपुर, विशाल जोधपुर, दुर्गादास बाप, बंशीलाल फलोदी, सहित पोकरण के बीस भामाशाहों को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूखंड उपलब्ध करवाने व धनराशि देकर विशेष सहयोग करने पर साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सुबह ११ बजे पंडित हरिकिशन बिस्सा के सानिध्य मे मुख्य यजमान भंवरलाल खत्री की ओर से हवन यज्ञ किया गया, जिसमे उपस्थित समाज के लोगो ने आहुतियां दी। शाम के समय प्रसादी वितरण की गई, जिसमे बड़ी संख्या मे लोगो ने भाग लिया।
संत के प्राकट्य दिवस पर किया रुद्राभिषेक
पोकरण. शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के 75वें प्राकट्य दिवस के अवसर पर स्थानीय व्यासों की बगेची स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। स्वामी के प्राकट्य दिवस पर बुधवार को सुबह 9 बजे आचार्य पं. अजय व्यास के सानिध्य में यजमान ज्योतिष पुरोहित ने भगवान शिव, पार्वती, गणेश, नंदी, कार्तिके, नंदीश्वर की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कस्बे के 11 वेदपाठी पंडितों की ओर से यजुर्वेद मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया गया।





No comments:
Post a Comment