Breaking News
recent

व्याख्याता ने फार्म सब्मिट करने से किया मना तो छात्रसंघ अध्यक्ष ने की बदतमीजी...

पाली. जिले के सबसे बड़े बांगड़ कॉलेज में बुधवार को एक विद्यार्थी का फार्म सब्मिट करने की बात को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष व व्याख्याता के बीच तकरार हो गई। आरोप है कि छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्राचार्य कक्ष में व्याखाता के साथ अभद्रता भी की। घटना के बाद प्राचार्य कक्ष में कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी एकत्रित हो गए। कॉलेज व्याख्याता ने इस मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ कॉलेज प्राचार्य को शिकायत दी है।

दरअसल, बांगड़ कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को भी कॉलेज में एक छात्र आवेदन पत्र जमा करवाने आया था। लेकिन, उसके दस्तावेज पूरे नहीं होने से उसे फार्म वापस दे दिया गया। इसके बाद वह छात्र बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल को साथ लेकर आया। फार्म की जांच कर रहे कॉलेज के व्याख्याता योगेंद्रसिंह सांखला ने दस्तावेज पूरे नहीं होने का हवाला देते हुए पटेल से भी फार्म लेने से मना कर दिया। इस पर पटेल ने पहले तो अपने छात्रसंघ अध्यक्ष पद का हवाला देते हुए फार्म सब्मिट करने को कहा। लेकिन, बात नहीं बनी तो व्याख्याता के साथ अभद्रता की। इस बीच दोनों में तीखी तकरार भी हुई।

रूक्टा ने की कार्रवाई की मांग

बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा व्याख्याता योगेंद्रसिंह के साथ बदतमीजी करने के मामले में रूक्टा राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने प्राचार्य से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। रूक्टा राष्ट्रीय के सचिव अनुपत चर्तुवेदी ने बताया कि इस संबंध में प्राचार्य से छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

छात्र का फार्म फाड़ा

एक छात्र का फार्म जमा करवाने गया था। 4 जुलाई को मूल दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि होने से मैंने छात्र का शपथ पत्र फार्म में लगवाया था। तीन-चार दिन में जाति प्रमाण पत्र जमा करवाने की बात कही थी। व्याख्याता ने छात्र का फार्म ही फाड़ दिया।

- गणपत पटेल, छात्रसंघ अध्यक्ष, बांगड़ कॉलेज, पाली

दस्तावेज अधूरे थे

- छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल एक विद्यार्थी का फार्म लेकर आया था। उस छात्र का फार्म अधूरा था। लेकिन, छात्रसंघ अध्यक्ष फार्म सब्मिट करवाने को लेकर अड़ा हुआ था। मना किया तो उसने अभद्रता की। मैंने प्राचार्य को लिखित शिकायत दी है।

- योगेंद्रसिंह सांखला, हिंदी व्याख्याता, बांगड़ कॉलेज, पाली



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.