रामगढ़ के लंलावडी गांव में गोतस्करी के शक में कोलगांव निवासी रकबर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को रामगढ़ न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
थानाप्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि लंलावडी में 20 और 21 जुलाई की रात रकबर उर्फ अकबर की मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में लंलावडी निवासी धर्मेन्द्र यादव पुत्र कैलाश यादव, परमजीत सिंह पुत्र हरबंश सिंह और नरेश पुत्र दुलीचन्द को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों का 5 दिन के रिमाण्ड पर लिया हुआ था। शुक्रवार को रिमाण्ड अवधि पूरी होने पर रामगढ़ पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट रामगढ़ के समक्ष पेश किया गया जहां से तीनों को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए।
‘मॉब लिंचिंग से ध्यान भटकाने के लिए हिरासत में मौत का मामला बनाया गया- फैजी’
अलवर. मॉब लिंचिंग, पुलिस कस्टडी में मौत और गो-तस्करी के मामले में अब राजनीति ने गति पकड़ ली है। शुक्रवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एम.फैजी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के कोलगांव पहुंचकर मामले में मारे गए रकबर के परिजनों से मुलाकात की। एसडीपीआई पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़ी पार्टी है।
केरल से आए फैजी ने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप भी जड़े। फैजी का कहना है कि देश भर में यह अक्लियतों पर खौफ फैलाने की रणनीति के तहत किया गया एक और अपराध है। लगातार हो रही गो-तस्करी के सवाल को टालते हुए फैजी का कहना है कि यह सब ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। सभी परिवार गो-पालन कर अपना गुजारा कर रहे हैं।
यह मॉब लिंचिंग से ध्यान भटकाने के लिए : फैजी का आरोप है कि मॉब लिंचिंग से ध्यान भटकाने के लिए हिरासत में मौत का मामला बनाया गया है। यह सोची समझी साजिश थी। उनका कहना है कि सरकार की शह से ही मॉब लिंचिंग हो रही है। गांव में परिजनों से मिलने के बाद वे देश के प्रमुख राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे: फैजी ने कहा कि पीडि़त परिवार को वे नि:शुल्क विधिक सहायता देंगे। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक भी लड़ेंगे। इस मामले में वे मॉब लिंचिंग के आधार पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। सभी आरोपियों पर कार्रवाई होने तक यह लड़ाई जारी रखेंगे।





No comments:
Post a Comment