Breaking News
recent

विद्यालय की धूरी है शारीरिक शिक्षक

प्रतापगढ़. शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन अवलेश्वर में शनिवार को किया गया। शारीरिक शिक्षक संघ प्रवक्ता हरीश बारोलिया ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र उपाध्याय थे। उन्होंने शारीरिक शिक्षक को विद्यालय की धूरी बताया। बालकों के सर्वांगिण विकास के साथ विद्यालय विकास व संचालन में शारीरिक शिक्षक के योगदान पर बल दिया। प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी मावजी खांट ने खेल के महत्व के साथ नियमित खेल से अध्ययन की सफलता पर बल दिया। आयोजन अध्यक्ष अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शांतिलाल शर्मा ने संसाधनों के अभाव के उपरांत भी कठिन परिश्रम के बारे में बताया।
उप जिला शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा ने शारीरिक शिक्षक ने आगामी खेल प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी।
ग्राम सरपंच अवलेश्वर ने भी अपने विचार रख सभी को बधाई दी। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक आजाद गौड़, इन्दर मीणा, शहजाद हुसैन, चन्द्रप्रकाश गहलोत, शंकर मीणा एवं शंकुतला अहीर की ओर से दी गई। उप जिला शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा व प्रदीप चापावत का शॉल व श्रीफल से स्वागत किया गया।
पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
नवीन कार्यकारणी के जिलाध्यक्ष इन्दर मीणा, वाक्पीठ अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत, सचिव सुरेन्द्र सुमन, रामनिवास मेघवाल, कोषाध्यक्ष शहजाद हुसैन, सह सचिव सुनिता नाहर, उपाध्यक्ष शंकर मीणा, ब्लॉक सदस्य आजाद गौड, छगन उपाध्याय, बहादुर मीणा, भगवतसिंह राणावत, शंकर मीणा सहित सभी सदस्यों का चुनाव प्रभारी प्रधानाचार्य प्रभुदास वैष्णव, सचिव जगन्नाथ मेनारिया, पूर्व अध्यक्ष राजूखां पठान ने स्वागत कर शपथ दिलाई। आभार व्याख्याता विक्रमसिंह सिसोदिया ने किया। संचालन सुरेन्द्र सुमन ने किया।इस अवसर पर खेल समनवंयक महेश सिंह जाड़ावत, पवन जैन, शरद दवे ने आभार प्रकट किया।आगामी खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।अंत में राष्ट्र गान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

 

इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता
प्रतापगढ.एपीसी स्कूल में शनिवार को वाद-विवाद इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था बच्चों को जेब खर्च देना चाहिए या नहीं। इस विषय पर बच्चों ने अपने विचार पक्ष व विपक्ष में रखें। बच्चों से तर्क-वितर्क भी किए गए। इस प्रतियोगिता में प्रताप हाउस ने प्रथम, टैगोर हाउस ने द्वितीय तथा विवेकानन्द हाउस ने तृृृृृृृतीय स्थान प्राप्त किया। किसी भी विषय पर किस तरह तर्क-वितर्क कर अपने विचारों को रखा जाता हैं। इसके लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती जैन व कोर्डिनेटर मोनिका रांका ने बच्चों को प्रेरित किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.