Breaking News
recent

आधी रात आरटीओ ऑफिस में सैंध, आरोपितों की ये करतूत देख हैरत में पड़ी पुलिस

चित्तौड़गढ़। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि अब सरकारी दफ्तर चोरों के निशाने पर है। इसके चलते प्रादेशिक परिवहन कार्यालय पर चोरों ने मंगलवार आधी रात धावा बोल दिया। इस बीच चोर खिड़कियां तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस बीच गार्ड ने एक चोर को पकड़ लिया तो दूसरे चोर ने चाकू तानकर गार्ड को मारने की धमकी दे डाली।

 

अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार

लाइसेंस शाखा व अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी के कक्ष की खिड़कियां तोड़कर पांच चोरों ने अन्दर प्रवेश किया। इस दौरान वहां गार्ड विक्रम सिंह व रतन काठात तैनात थे। एक अन्य गार्ड अली खान रात दस बजे छुट्टी पर चला गया। गार्ड विक्रमसिंह ने रात दो बजे तक ऑफिस में घूमकर देखा तो सबकुछ सामान्य था। इससे गार्ड बारिश होने के कारण बाहर हॉल में आकर बैठ गया। बारिश थमने पर वह लाइसेंस शाखा की तरफ गया तो वहां दीवार पर लगी एलईडी गायब मिली। उसने रतन काठात को इसकी जानकारी दी और इसके बाद दोनों केश काउन्टर की तरफ गए तो वहां आवाजें आ रही थी। टॉर्च जलाकर देखा तो तीन व्यक्ति दीवार कूदकर भाग रहे थे। चौथे व्यक्ति को विक्रमसिंह ने पकडऩे की कोशिश की तो उसके एक अन्य साथी ने चाकू निकाल लिया और गार्ड को धमकाया कि पकडऩा मत वरना चाकू आर-पार कर दूंगा। इससे गार्ड विक्रमसिंह भयभीत हो गया और चोर मौके के फायदा उठाकर भाग छूटे।

Read More: कनपटी पर पिस्तौल तानकर पेट्रोल पम्प पर नकदी लूटी

तीन महीने में चोरी की यह दूसरी वारदात

गार्ड ने रात्रि करीब साढे तीन बजे वारदात की सूचना सीवी सिंह को दी। सूचना के बाद सीवी सिंह, सदर थाना पुलिस व रात्रि गश्त को सूचना देकर आधे घंटे बाद आरटीओ कार्यालय पहुंच गए। ऑफिस में तीन जगह से खिड़कियों की जालियां टूटी हुई मिली। संभवत: इन्हीं में से एलईडी लेकर चोर फरार हो गए। कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर रात्रि 2.07 बजे से 2.10 बजे तक दो व्यक्ति काले कपड़ों में मुंह ढके हुए फुटेज में नजर आए। बुधवार को सुबह प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कुसुम राठौड़ ने जिला पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी से मुलाकात की और उन्हें वारदात के बारे में बताया। गौरतलब है कि करीब तीन माह पहले भी चोर इस कार्यालय से एलईडी चुरा ले गए थे। सदर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है। कार्यालय में तीन माह में चोरी की यह दूसरी वारदात है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.