Breaking News
recent

पुलिस ने पकड़ा चोर, कई बड़ी वारदातों में रहा था वह शामिल

करौली.
नगरपरिषद सभापति के घर के सामने से बोलेरो चोरी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि राजीव कुमार पुत्र रूप सिंह निवासी रोंडकला की बोलेरो सभापति के घर के सामने से चोरी हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी हरिसिंह उर्फ हरि उर्फ विकास पुत्र हजारीलाल निवासी पिलोडी थाना मानपुर दौसा को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि हरिसिंह के साथ रवि उर्फ हेतराम पुत्र रामभरोसी निवासी अंछापुरा जिला दौसा भी साथ था। पुलिस ने आरोपी रवि को करौली जेल से गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय हैकि पूर्व में स्टेडियम के सामने से चोरी हुई बोलेरो के आरोप में रवि को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब इस मामले में भी रवि संलिप्तता सामने आई है, जिसे जेल से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।वहीं पुलिस टीमें बोलेरो बरामदगी के प्रयास में जुटी हैं।

एक दर्जन से अधिक आरोपित नामजद
नादौती. गंगापुरसिटी मार्ग पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने करीब दो सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।इनमें से एक दर्जन से अधिक लोग नामजद हैं। थानाधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस दल को रोक कर पथराव करने, मारपीट, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, रोडवेज, एम्बुलेंस में तोड़ फोड़, रोड जाम करने आदि के लिए विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच गुढ़ाचन्द्रजी चौकी प्रभारी हरभान सिंह कर रहे हैं।
...

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.