बांदीकुई. थानान्तर्गत झूंपड़ीन निवासी एक युवक ने राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्साकर्मी के खिलाफ गर्भ में पल रहे बच्चे का गर्भपात कर उपचार में लापरवाही बरतने एवं रुपए लेने का मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी कर्णसिंह राठौड़ ने बताया कि झूंपड़ीन निवासी रामोतार गुर्जर ने मामला दर्ज कराया कि 1 जुलाई सुबह 6 बजे वह पत्नी सुभान को लेकर उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचा।
जहां मेल नर्स पवन कुमार मीणा मिला। मेल नर्स ने बिना किसी जांच के ही बच्चा खराब होना बताते हुए सफाई कराए जाने की सलाह दी और कहा कि सफाई करने का एक हजार रुपए खर्चा आएगा। जबकि निजी चिकित्सालय में 15 हजार रुपए खर्च होंगे। इस पर मेल नर्स को 700 रुपए देने पर उसने बाजार से इंजेक्शन व दवा मंगवाई और कुछ ही देर बाद सफाई होने की बात कहते हुए घर भेज दिया। जहां रात को महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और सुबह मृत बच्चा निकल गया।
जहां बच्चे के हाथ व पैर की उंगली कटी हुई थी। इसके बाद वह अपने जीजाजी बनैसिंह के साथ चिकित्सक से मिलने पहुंचे, तो वहां मौजूद मेलनर्स ने रुपए लेकर मामला शांत करने की बात कही। इसी बीच डॉ. रामनिवास मीणा भी वहां आ गए। जहां उन्होंने डॉ. हरकेश मीणा के साथ महिला की जांच की और खतरा बताते हुए दौसा रैफर करवा दिया। इस सम्बम्ध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस परिजनों ने राजकीय चिकित्सालय पहुंच हंगामा किया और महिला वार्ड के मुख्य द्वार को बंद कर विरोध जताया। बाद में पुलिस ने पहुंच कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत किया था।
मधुमक्खियों ने किए आधा दर्जन जख्मी
बांदीकुई ञ्च पत्रिका. ग्राम पंचायत ऊनबड़ागांव के दहिया की ढाणी में खेत में काम करते समय मधुमक्खियों के हमला करने से आधा दर्जन महिला-पुरुषों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मोहनी देवी, हरिनारायण सैनी, मीना देवी, मीनू, सुनीता एवं गुड्डी देवी खेत में काम कर रहे थे कि अचानक पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने हमला कर उनको जख्मी कर दिया। मोहनी देवी को जयपुर रैफर किया गया। (नि.सं.)





No comments:
Post a Comment