कॉलेज में सीटें बढ़ाने को लेकर ज्ञापन सौंपा
अलवर. गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एसएफआई की ओर से शुक्रवार को प्राचार्य को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संयोजक ममता बौद्ध ने बताया कि प्रदेश स्तरीय अपील पर 'पास किया तो प्रवेश दोÓ के तहत महाविद्यालय इकाई कमेटी की ओर से बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष में सीट व सेक्शन बढ़वाने के लिए प्राचार्य को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में अनीता जाटव, अन्नू कुमारी, निर्मला, नीरू, प्रीति सैनी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थी।
--------------------------------------------------------------------------------------------
विरोध की दी चेतावनी
अलवर. श्री राजपूत सभा जयपुर की ओर से शनिवार को जयपुर में प्रधानमंत्री के आगमन पर कई मांग करने की तैयारी की है। जिला इकाई अलवर के अध्यक्ष सूरजभान सिंह ने बताया कि सांवराद प्रकरण में झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं, बाडमेर एनकाउंटर की सीबीआई जांच हो, राजपूत सभा पर चार करोड का सेवा कर लगाने का विरोध सहित कई मांगों को लेकर विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर अलवर में भी सात जुलाई को सांकेतिक विरोध किया जाएगा।
---------------------------------------------------------
प्रमाण पत्र वितरित
अलवर. कर्म मनोविकास संस्थान में पांच दिवसीय सतत पुनर्वास कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक कुमार अग्रवाल थे जिन्होंने प्रतिभागियों से चल रहे कार्यक्रम से संबंधित तथ्यों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में अध्यापकों ने शिक्षण विधियों का वर्णन करते हुए विशेष शिक्षा में उनके महत्व को समझाया। इस प्रकार इन विधियों का प्रयोग विशेष बच्चों पर लागू करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
-----------------------------------------------------------
अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश 20 तक
अलवर . अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संचालित छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गए है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास रामगढ़ तथा अनुदानित बालक एवं बालिका छात्रावास अलवर किशनगढ़बास एवं लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। छात्रावास के लिए आवेदन फार्म जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, महल चौक अलवर से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालयों में संचालित छात्रावासों में स्नातक प्रथम वर्ष से उच्चतर अध्ययनरत छात्र - छात्राओं को तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य ब्लॉक्स में संचालित छात्रावासों में कक्षा 9 वीं से 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र -छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------------------------------
अलवर . अखिल भारतीय जायसवाल, सर्ववर्गीय युवा महासभा जिला अलवर की ओर से दसवीं राशन किट का वितरण मरेठिया बास स्थित कार्यालय में किया गया। जिला महामंत्री अनिल रातिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ के तहसीलदार भरत कटारा ने समाज के युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जरुरतमंदों को मदद मिल रही है। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी राजेश याज्ञिक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील जायसवाल ने की तथा कार्यक्रम संयोजक योगेश नधेडिया निशांत धानावत थे । इस मौके पर युवा शिक्षक विकास साइवाल ने कहा कि युवा ही समाज की रीढ़ की हड्डी होते हैं और जिस तरह यह युवा संगठन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब परिवारों की मदद कर रहा है उसकी एक अलग ही पहचान स्थापित हो रही है । इस दौरान जिलामंत्री सूरज सिंह जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment