Breaking News
recent

दो सगी बहनों की डूबने से मौत, मासूम बच्चियों की लाशें देख परिवार में मचा कोहराम

उदयपुर। उदयपुर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के मानपुर में गुरूवार देर शाम दो बालिकाओं की एनीकट में डूबने से मौत हो गयी। बालिकाएं एनीकट पर नहाने गई थी। जब दोनों काफी समय तक नहीं लौटी तो उनके पिताजी ढूंढने निकले तब जापानी कट के पास बालिकाओं का पता चला।

कपड़े देखकर पिता को हुआ शक
काफी समय तक जब बालिकाएं घर नहीं लौटी तो उनके पिता उन्हें ढूंढने निकले। जापानी कट के पास बालिकाओं के कपड़े देखकर पिता को कुछ अंदेशा हुआ। इस पर पिता ने तत्काल अपने भाई को सूचना दी। कुछ देर में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।

पड़ोसियों ने निकाले दोनों के शव
एनीकट में दोनों बालिकाओं के डूबे होने पर पड़ोसियों ने पानी में बालिकाओं को ढूंढ निकाला और दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला।

सगी बहने थी दोनों
सूचना पर रठौडा चौकी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों बालिकाएं सगी बहने होने के साथ ही पांचवी तथा दूसरी में पढ़ाई कर रही थी। दोनों का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया।

 

Read More: राजस्थान में भीषण सडक़ हादसा, नींद की झपकी ने सात लोगों को सुलाया मौत की नींद

 

वहीं दूसरी ओर... अंधविश्वास के घिनौने खेल में परिवार ने अपने ही बेटे की दी नरबलि
राजस्थान के भरतपुर जिले के खोहरी गांव में नरबलि की आशंका जताई जा रही है। यहां बीती रात एक किशोर की नरबलि दिए जाने की आशंका है। किशोर के घर में कमरे के अंदर अगरबत्तियां लगी हुई मिलीं और खून के धब्बे भी पाए गए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि दसवीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे की नरबलि दी गई है। परिजनों ने बच्चे का गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामले में फिलहाल और जानकारी जुटाई जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.