Breaking News
recent

पानी में फंसे इस बच्चे के लिए देवता बनकर आया ये लड़का, जान पर खेलकर एेसे बचाई नन्हे की जिंदगी

जयपुर

राजस्थान में भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। राजस्थान के कई शहरों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश मासूमों की जिंदगी के लिए आफत बनती जा रही है। कुछ इलाकों में तेज़ बारिश के बाद सडक़ों पर पानी जमा हो गया। इस बारिश ने नगर निगम की भी पोल खोल दी है। इस बारिश ने लोगों का सडक़ पर निकलना मुश्किल कर दिया है। एक ऐसा ही नज़ारा राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में देखने को मिला है। जहां तेज़ बारिश एक बच्चे के लिए मुसीबत बन गई और अंडरपास में पानी भरने से बच्चा फंस गया।

 

 

heavy rainfall

अंडरपास में भरे इस पानी के बीचोबीच एक लडक़ा साइकिल लिए अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहा। इतना ही नहीं इस बच्चों को बचाने के लिए न ही कोई व्यक्ति और न ही किसी राहगीर ने मदद करने की कोशिश की। लेकिन मासूम बच्चे को इस तरह से पानी में फंसा देख एक दूसरे बच्चे में इंसानियत जागी और उस बच्चें ने अपनी जान की परवाह किए बिना उस लडक़े की जान बचाई।

 

वहीं दूसरी ओर...
सीकर के गणेश्वर में तेज बारिश से मकान ढह गया। जिससे मकान के अन्दर सो रही महिला निशा देवी की मौत हो गई। हादसा तडक़े करीब 3 बजे हुआ। 4 घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।



rain

वहीं झालावाड़ में मंगलवार तडक़े से शहर में मूसलाधार बारिश का दौर शुरु हुआ जो खबर लिखने तक जारी रहा। आसमां में काली घटाएं उमड़ पड़ी और तेज बारिश शुरु हो गई। झमाझम बारिश का दौर सुबह 4 बजे से जारी है। इससे नाले व झरने बहने लगे, खेंतों में पानी भर गया। कालीसिंध बांध में पानी की आवक जारी है। ऐसे में बांध के 3 गेट 3 मीटर तक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.