एबीवीपी ने एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन
-राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान का जलाया पुतला
प्रतापगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ लगे गंभीर आरोप को लेकर कार्रवाई की मांग को लेकर महाविद्यालय के बाहर गुरूवार को प्रदर्शन कर पुतला जलाया । एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से जांच की मांग की। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अंकुश लबाना ने बताया कि छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान पर छात्रा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि उच्च पद के लिए उसके साथ यौन शोषण किया गया वहीं किसी को भी यह बात नहीं बताने के लिए कहा गया।
ये कहां की सफाई में जुट गईं दो महिलाएं
इस प्रकार की विचारधारा वाले छात्र संगठन की सदस्यता तुरंत बर्खास्त होनी चाहिए। यदि उच्च स्तर का राष्ट्रीय नेता इस प्रकार का कृत्य करता है तो उस संगठन की विचारधारा कैसी हो सकती है, साथ ही विद्यार्थी परिषद ने मांग की है की छात्र संगठन की सदस्यता तुरंत प्रभाव से हटा देनी चाहिए। जिससे देश के अंदर गलत विचारधारा वाले छात्र निर्माण ना हो सके, राष्ट्रवादी विचारधारा से ही देश का भला हो सकता है, साथ ही परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंदसौर में हुए घटना के विरोध में 1 माह के अंदर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला सहसंयोजक प्रवीण सेन, वर्षा शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक शर्मा, लीना शर्मा, जिला आंदोलन प्रमुख जितेंद्र सेन, नगर मंत्री मनीष गुर्जर, इकाई अध्यक्ष ईश्वर डामोर, उपाध्यक्ष डोली तेली संजय लबाना, हितेश पाटीदार, नरेंद्र सिंह सोनगरा, पंकज शर्मा, पूर्व जिला संयोजक रवि शर्मा, हेमंत प्रजापत, नितिन सोनी, देवकरण मीणा, महेश गायरी, अभिषेक चनाल, हरिओम साहू, विकास साहू, वतन शर्मा, राज राठौड़, राजेश्वर सिंह सिसोदिया, मुकेश सेन, बलवंत सिंह, निकिता शर्मा, पूजा शर्मा, रानी मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment