Breaking News
recent

हाथों में कैंडल लेकर क्यों निकले लोग संवेदना जताने



चित्तौडग़ढ़. मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर में एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना ने जिले में लोगों की संवेदनाओं को जगा दिया है। पीडि़त बालिका के प्रति सहानभूति जताने एवं पुलिस गिरफ्त में आ चुके आरोंपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों प्रदर्शन किया। एआईसीसी सदस्य बद्रीलाल जाट के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया तो दशनाम गोस्वामी समाज व मेवाड़ क्षत्रिय सेना ने भी जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य बद्रीलाल जाट जगपुरा के नेतृत्व में लोगों ने सुभाष चौक से लेकर यहां कलेक्ट्री चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर एवं मोमबत्तियां लेकर मंदसौर प्रकरण के दोनों आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। कलेक्ट्री चौराहा पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इस अवसर पर संतोष अहीर,प्रकाश जाट,रवि खत्री, अंकित जाट,राहुल दमानी, ओंकार जाट, विजय जाट,मनोज जाट,दिनेश अहीर, रतन अहीर,विशाल आंजना, शंकर जाट, कुंदन गुर्जर, लक्ष्मी लाल कुमावत सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। दशनाम गोस्वामी समाज ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। इसमें मंांग की गर्ई कि मंदसौर दुष्कर्म के आरोपी इरफान एवं आसिफ को फांसी की सजा दी जाए। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रेक न्यायालय गठित किया जाए। ज्ञाापन में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट में अपराध साबित होने पर शीघ्र से शीघ्र फांसी देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुनिल पुरी, भंवरगिरी, नरेन्द्रगिरी, धर्मेश भारती, शंकरपुरी,लादू भारती,प्रकाश पुरी, रवि गिरी, अल्पेश पुरी, पवन गिरी आदि शामिल थे। मेवाड़ क्षत्रिय सेना के कार्यकर्ताओं ने भी जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर मंदसौर दुष्कर्म मामले में आरोपियोंं को फांसी की सजा देने की मांग की एवं पीडि़त बालिका को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.