सादुलपुर.
एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया है। एसआई अमित कुमार ने बताया कि सीकर जिले के थाना पाटन के गांव न्यौराणा के आरोपी मनीष एवं महेन्द्र को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से एक लाख ७० हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। मामले में शामिल सहयोगी आरोपी थाना पाटन के गांव न्यौराणा निवासी छाजूराम को पहले ही जेल भिजवा दिया गया था तथा छाजूराम के कब्जे से घटना के काम में ली गई जीप जब्त कर ली गई। गौरतलब है कि 25 जून को पुलिस ने आरोपी मनीष व महेन्द्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक दर्जन से भी अधिक क्लोन एटीएम कार्ड बरामद किए थे। आरोपियोंं ने २४ घटनाओंं को अंजाम देकर 10-12 लाख रुपए की ठगी करना स्वीकार किया था। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ हनुमानगढ़ जिले में चार, श्रीगंगानगर में दो, सीकर में दो, झुंझुनूं में दो, जयपुर शहर व ग्रामीण में चार, पंजाब में तीन, अलवर मेंं दो, हरियाणा में दो तथा सादुलपुर आदि में वारदातों सहित कुल २४ घटनाओं को अंजाम दिया था।
कार्ड बदलकर निकाले 40 हजार
सादुलपुर. शहर में एटीएम कार्ड बदलकर फिर चालीस हजार रुपए खाते से कोई अज्ञात ले उड़ा। जानकारी के अनुसार गांव लीलकी के पवनकुमार शनिवार शाम एचडी एफसी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचा तो पहले से खड़े युवक ने मदद का कहकर एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपए निकलवाकर दे दिए। मौके पर ही पवन के खाते से 40 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पवन को पता भी नहीं चला। अज्ञात आरोपी ने पवन का एटीएम कार्ड बदलकर घटना को अंजाम दे दिया। इस संबंध में थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर एवं मामला दर्ज कर
कार्रवाई करेगी।





No comments:
Post a Comment