Breaking News
recent

टूटी पट्टियां, दीवार में दरार और झड़ता चूना.. ये हाल है यहां राजकीय आदर्श माध्यमिक स्कूल का, जो डर की वजह से हो जाता है सूना

करौली/गुढ़ाचन्द्रजी.
टूटी पट्टियां, दीवार में दरार और झड़ता चूना। ये हाल है मोहनपुरा गांव के राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय भवन का।यहां विद्यार्थी भय के साए में पढ़ाई करते हैं। जर्जर होने से भवन के कभी भी गिरने का अंदेशा बना रहता है। सरपंच मीना देवी व सतीश महर ने बताया कि गत पांच वर्ष से क्षतिग्रस्त भवन में ही माध्यमिक विद्यालय चलता है। बारिश का पानी टपकता है।

 

ऐसे में बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है। अध्यापकों ने बताया कि क्षतिग्रस्त भवन के बारे में कई बार विभागीय व प्रशासनिक अधिकरियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूल का हैण्डपम्प भी खराब है, जिससे पानी के लिए भटकना पड़ता है।उल्लेखनीय है कि सरकार शिक्षा के प्रचार-प्रसार व भवनों के निर्माण के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करती है, लेकिन इस प्रकार के भवन सरकार के इन दावों की पोल खोल रहे हैं। ग्रामीण बलवीर ने जिला कलक्टर व जिला शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालय भवन की मरम्मत कराने की मांग की है।

 

न्याय दिलाने की गुहार, एसपी को दिया ज्ञापन
करौली . नादौती थाना क्षेत्र के गांव रलावता निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की गुहार की है।
ज्ञापन में मोहन सिंह निवासी रलावता ने कहा है कि उसकी पुत्री सुनीता एवं ललिता की शादी चांदन गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन मेरी बेटियों को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। कई बार समझाइश भी की, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। ज्ञापन में आरोप है कि ससुरालीजनों ने मेरी बेटी ललिता की ३ जुलाई को गला घोंटकर हत्या कर दी। इसकी प्राथमिकी महावीरजी थाने पर दर्जकराई गई। इसके बाद से आरोपी नाराज हैं और राजीनामा के लिए दवाब बनाते हुए खुलेआम घूम रहे हैं। आरोप है कि आरोपी अपने साथ बदमाश और हथियार लेकर आते हैं। ज्ञापन में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की गुहार की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.