Breaking News
recent

पुलिस पर फायर कर भागे अपराधी

 

दौसा. खेड़ला. दौसा जिले के सलेमपुर थाना के सामने शुक्रवार रात नाकाबंदी के दौरान अपराधी पुलिस पर देशी कट्टे से फायर कर फरार हो गए। थाना अधिकारी रामकिशोर ने बताया कि गत वर्ष महुवा थाने की सरकारी जीप को चोरी कर जलाने के आरोप में फरार चल रहे खातू मीणा और शिब्बी मीणा निवासी जमालपुर (भुसावर) खेड़ला कस्बे के आसपास जीप में घूमते महुवा थाने के जवानों को नजर आए।


इस पर जवानों ने सलेमपुर थाने में जीप में दोनों के आने की सूचना दी। थाने के सामने बेरिकेडिंग लगाकर नाकाबंदी की गई। इस दौरान दोनों आरोपियों ने तेज गति से पुलिस की ओर जीप को घुमाते हुए देशी कट्टे से फायर किया और भाग गए। फायर से पास में खड़ी एक खाली स्कूल बस के शीशे टूट गए और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।


पुलिस ने फिर दोनों का पीछा किया, लेकिन करीब 20 किलोमीटर दूर सलेमपुर कलां गांव के घने जंगलों में अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपराधी फरार हो गए।


इस संबंध में सलेमपुर थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने, राजकार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। इस मामले की महुवा थाना अधिकारी अमितकुमार चौधरी जांच कर रहे हैं।


गार्ड को हटाने पर टोल मैनेजर के साथ मारपीट

सिकंदरा. राष्ट्रीय राजमार्ग 21 स्थित गिरधपुरा टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी गार्ड को हटाने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने टोल मैनेजर के साथ मारपीट कर दी। सिक्योरिटी संवेदक ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ टोल मैनेजर के साथ मारपीट करने का मामला सिकंदरा थाने में दर्ज कराया है।

 

पुलिस ने बताया कि सिक्योरिटी संवेदक जयपुर निवासी सुरेन्द्र हरसाणा ने मामला दर्ज कराया है कि शुक्रवार को सुबह टोल मैनेजर अनिल कुमार गिरधपुरा टोल प्लाजा पर ऑफिस आने के लिए गाड़ी से उतरे ही थे कि हनुमानङ्क्षसह, मुथरेश, सुरेश, देवनारायण, फतेहङ्क्षसह, नवल, हरज्ञान, रामकरण, रमेश व अन्य 10-15 लोगों ने अनिल कुमार के साथ मारपीट की तथा जेब से 1500 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

टोल मैनेजर अनिल कुमार ने बताया मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में समझाइश का प्रयास किया जा रहा है। जांच अधिकारी विजयपाल सिंह ने बताया कि स्थानीय गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड हनुमान गुर्जर को कार्य में लापरवाही बरतने पर टोल से हटा दिया था। इसी बात को लेकर 15-20 लोगों ने मैनेजर के साथ मारपीट की है। मामले में अनुसंधान किया
जा रहा है।

पुलिस पर फायर कर भागे अपराधी

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.