Breaking News
recent

स्काउट-गाइड खेलकूद की कबड्डी, फुटबॉल में बीकानेर विजेता

बीकानेर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय की ओर से आयोजित बीकानेर जिले स्काउट गाइड खेलों का समापन रविवार को हुआ । स्काउट खेलों में कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता में बीकानेर, वॉलीबॉल में श्रीडूंगरगढ़ , खो-खो में नापासर विजेता रहे । गाइड खेलों में वॉलीबॉल, फुटबाल, खो-खो एवं कबड्डी में श्रीडूंगरगढ़ विजेता रहा ।

 

कबड्डी के फानल में बीकानेर ने श्रीडूंगरगढ़ को हराया । समापन समारोह में विजेता टीमों व खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. विमला मेघवाल थी । इस मौके पर डॉ. विजयशंकर आचार्य, सीओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित, गाइड खेल संयोजक सीओ गाइड ज्योति रानी मौजूद रहीं ।

 

 

एथलेटिक्स में ये रहे विजेता
सौ मीटर दौड़ में स्पोट्र्स स्कूल बीकानेर के जितेंद्र प्रथम, 400 मीटर दौड़ में राउमावि बज्जू के संदीप प्रथम, ऊंची कूद में ब्लॉसम पब्लिक स्कूल बीकानेर के दीपेंद्र प्रथम, लंबी कूद में राउमावि रामसर के महेंद्र सिंह प्रथम, गोला फेंक में राउमावि आईजीएनपी के सुनील नाथ प्रथम, बालक वर्ग में राउमावि लूणकरणसर के पवन कुमार प्रथम, गाइड में सौ मीटर दौड़ में राउमावि खिंदासर कोलायत की कंचन प्रथम, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद व लंबी कूद में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की मुन्नी गोदारा प्रथम, गोला फेंक में राउमावि खिंदासर कोलायत की सुमन प्रथम, भाला फेंक में स्वामी विवेकानंद राउमावि माया प्रथम रही।

 

 

राहुल व वैशाली प्रथम

बीकानेर. इनटेक की ओर से रविवार को तोलाराम बाफना एकेडमी में क्विज प्रश्नावली पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शहर की ११ स्कूलों के १६३ विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनटेक बीकानेर चैप्टर के अध्यक्ष पृथ्वीराज रतनू के अनुसार प्रतियोगिता में राहुलसिंह पंवार व वैशाली बुचा के समूह ने प्रथम, सिद्धि सुराणा और तनीशा कोचर समूह ने द्वितीय व मनीषा बिश्नोई और दिव्यांश के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताआें को स्मृति चिह्न व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.