अलवर. खैरथल में देवर के सामने भाभी से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। उधर, मामले में इस दिन पीडि़ता के 164 के बयान भी दर्ज किए गए।
खैरथल थाना प्रभारी हितेश शर्मा ने बताया कि 13 जुलाई को एक विवाहिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 12 जुलाई को अपने देवर के साथ अपने निर्माणाधीन मकान को देखने गई। इसी दौरान दो युवक उनके पास आकर खड़े हो गए।
कुछ ही देर में 7-8 और युवक वहां आ गए और उसे व उसके देवर को घेर लिया। युवकों ने उससे गंदी हरकतें करना शुरू कर दिया। देवर ने जब विरोध जताया तो उनमें से कुछ युवकों ने उसे पकड़ पीटना शुरू कर दिया। बाकी के युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उनमें से दो युवकों ने देवर के सामने उससे जबरन दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। मामले में मंगलवार को दो आरोपित अगवानी निवासी रवि कुमार पुत्र रामपाल जाटव व सागर पुत्र ओमप्रकाश जाटव को गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
नीमराणा. स्थानीय थाना पुलिस ने एक महिला श्रमिक के हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नीमराणा थाना अधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि उद्योग क्षेत्र स्थित एक बीयर कम्पनी में काम करने वाली महिला श्रमिक ने 13 जुलाई को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे दूसरी जगह जॉब दिलाने के बहाने उसी के साथ काम करने वाले श्रमिक हरियाणा के गणियार बंजाड़ गांव निवासी प्रवीण कुमार पहले अपने फ्लेट और फिर जंगल में ले गया। जहां जाकर साथियो को बुलाकर अपनी ढाई साल की बच्ची के सामने दुष्कर्म किया।
बहरोड़ पुलिस उपाधीक्षक जनेश तंवर के नेतृत्व में पुलिस ने प्रकरण में जांच करते घटना के चार आरोपियों को नामजद करते मामले में मंगलवार शाम को गाणियार थाना अटेली जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा निवासी प्रवीण कुमार उर्फ ढिल्लू पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव, तनसुख उर्फ सेठी पुत्र सोमदत्त व विनोद कुमार उर्फ भील पुत्र रामशरण यादव तथा दीपक कुमार उर्फ गंजा पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी चन्दपुरा थाना अटेली जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार किया है।





No comments:
Post a Comment