Breaking News
recent

गहलोत व पायलट ने किया पंडित नवलकिशोर शर्मा को नमन

दौसा. गुजरात के पूर्व रायपाल पंडित नवलकिशोर शर्मा की जयंती पर गुरुवार को गुप्तेश्वर रोड स्थित सामुदायिक भवन में प्रार्थना सभा व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पंडित शर्मा से उनका रिश्ता 45 साल से है। दौसा में एसओएस संगठन व आनंद शर्मा तथा बृजकिशोर शर्मा के साथ काम किया। पंडित नवलकिशोर बेबाक तरीके से अपनी बात रखते थे। वे किसी का भी दिल जीतने में सक्षम थे। पुराने साथियों से मिलकर खुश होते थे। दौसा से जयपुर व दिल्ली तक उनकी पकड़ रही। उसूल पर चलकर संस्कृति से जुड़े रहे। वे युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

 


समारोह अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पंडित शर्मा ने सम्पूर्ण समाज को मजबूती देने का काम किया। राजनीति में अमिट छाप छोड़ी। हम सबको उन पर फक्र है। पायलट ने कहा कि हमारे बीच उम्र का फासला था, लेकिन उन्होंने उम्र की सीमा को लांघकर मुझे पहला चुनाव दौसा से लडऩे का आशीर्वाद देकर बड़प्पन दिखाया। जब गांधीनगर गया तो औपचारिक बातें ना कर पूरे दौसा, राजस्थान व कांग्रेस की स्थिति पर संवाद स्थापित किया।

 

उनके जाने के बाद समाज के नेतृत्व की कमी हुई है। अब हमको मेहनत करनी पड़ेगी। उनकी याद में समाज जुड़कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करे। कांग्रेस पार्टी की मजबूती देखकर व पांच माह बाद कांग्रेस का झण्डा लहराता देख पंडित शर्मा की आत्मा को तृप्ति मिलेगी। पार्टी ने पंडित शर्मा को आजीवन मान-सम्मान दिया।

 

विशिष्ट अतिथि अलवर सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव ने कहा कि पंडित शर्मा प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनापन रखते थे, ये ही गुण हर नेता को अपनाना चाहिए। अजमेर सांसद डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि पंडित से उन्हें सीख मिलती है। कांग्रेस पार्टीकी जीत ही उनको स'ची श्रद्धांजलि होगी। खादी मिशन वर्धा के संयोजक बालविजय भाई ने कहा कि वर्तमान में देश में कई समस्याएं हैं और चिंता का माहौल है। मूल्यों को खो रहे हैं, लेकिन हमें साहस व हिम्मत जुटाकर आगे बढऩा होगा। पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने स्वागत भाषण देकर पंडित नवलकिशोर शर्मा फाउण्डेशन के कार्य बताए।

 


समारोह में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ममता भूपेश, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुरारीलाल मीना व जीआर खटाणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़, पूर्व सांसद मूलचंद मीना, रामकिशोर सैनी, अजीतसिंह महुवा, गोपाल मीना, धर्मेन्द्र राठौड़, शेषअवतार शर्मा, प्रधान दीनदयाल बैरवा, रामनिवास गोयल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेणु कटारिया, रामअवतार चौधरी, रामस्वरूप जायसवाल, नवल सर्राफ, खादी समिति मंत्री अनिल शर्मा, रामदास शर्मा, आशुतोष शर्मा, पूनम शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश जोशी, नगर परिषद चेयरमैन मुरलीमनोहर शर्मा, डॉ. शिव शर्मा, पुनीत तांबी बालाहेड़ी, ऋषभ शर्मा, मनोहरलाल गुप्ता, रामनाथ राजोरिया सहित कईनेता व सामाजिक लोग मौजूद थे।

 


समारोह में विद्यार्थी राखी प्रजापत, मोहनी शर्मा, नेहा चौहान, प्रिया जैमन, तनुजा शर्मा, पीयूष झालानी, सम्पत्ति बैरवा, पूजा मीना, मनीषा मीना, विकास महावर, रवि बैरवा, दीपक मीना, कौशलकिशोर शर्मा, अरुणा शर्मा, डॉ. ललित शर्मा, खिलाड़ी मोहम्मद रमजानी, गायिका सीमा मिश्रा, पूर्व आईएएस शिम्भूदयाल मीना, साहित्यकार राजीव व्यास, पत्रकार सीताराम झालानी, हस्तशिल्पी सेडूराम महावर, मूली देवी व हरिमोहन शर्मा को सम्मानित किया गया। झालानी को सम्मान देने के लिए गहलोत व पायलट ने बड़प्पन दिखाया तथा मंच से नीचे उतरकर आए। वहीं खादी मिशन वर्धा के संयोजक बालविजय भाई को पंडित नवलकिशोर शर्मा समाज सेवा सम्मान से नवाजा गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.