Breaking News
recent

जातिवाद का जहर देश के विकास में बाधक

जातिवाद का जहर देश के विकास में बाधक
नीमकाथाना / चला. ञ्च पत्रिका. भगेगा की आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड संघ का ६४ वां वार्षिक अधिवेशन का समापन सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जातिवाद का जहर देश के विकास में सबसे बड़ा बाधक है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बड़ा हॉल निर्माण के लिए पांच लाख रुपए व स्कूल भवन की मरम्मत की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिसिंह तंवर मंडोली ने की। कार्यक्रम को स्काउट की प्रभारी कमिश्नर निर्मला वर्मा, महेन्द्र गोयल, गिरधारी डांवर,मदनलाल भावरिया, प्रधानाचार्य राजेन्द्र मीना आदि ने संबोधित किया।
रैली निकालकर दिया संदेश
लक्ष्मणगढ़. कस्बे के वार्ड २५ में पानी की टंकी के पास स्थित राजकीय सावित्री बालिका उ प्रा विद्यालय के विद्यार्थियों ने शनिवार को जागरुकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने नारों तथा पोस्टर के माध्यम से बेटियों को बचाने तथा बेटियों को पढ़ाने का संदेश कस्बेवासियों को दिया। इससे पहले सुभाष पारीक तथा संस्था प्रधान गुलाब सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रात्रि चौपाल में सुनी समस्याएं
पाटन. गांव दलपतपुरा में शुक्रवार को जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जिला कलक्टर ने चौपाल में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों की समस्या हल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली की अघोषित कटौती, पानी की किल्लत, सरकारी अस्पताल मे कर्मचारियों की कमी, आदर्श विद्यालय मे स्टाफ की कमी को लेकर ज्ञापन सौंपा। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एसडीएम जेपी गोड़, तहसीलदार सरदार सिह गिल, नायब तहसीलदार सत्यवीर यादव, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी अरूण माथुर, पाटन पंचायत समिति प्रधान संतोष गुर्जर, सरपंच कौशल्या देवी व रोशनलाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.