बाड़मेर. युवा एवं नए मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोडऩे एवं उनकी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से चलाए जा रहे इंट्रेक्टिव स्कूल एंगेजमेंट: परस्पर संवादात्मक स्कूली वचनबद्धता कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते शुक्रवार को रासीउमावि स्टेशन रोड में विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मतदान के विविध पहलूओं के बारे में जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 14 से 17 वर्ष की आयु वाले भावी मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए संवेदनशील बनाना है ताकि वे 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही अपना नाम मतदाता सूची में दजज़र्् करवा सके। इस दौरान विद्यार्थियों को ईवीएम एवं वीवीपेट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बिश्नोई ने प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्राचार्य चेनाराम चौधरी के साथ विद्यालय स्टाफ एवं चुनाव विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।
उपखण्ड अधिकारी ने विद्यार्थियों से किया संवाद
बायतु. मताधिकार जन.जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी हेताराम चौहान ने क्षेत्र के कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने मताधिकार के बारे मे जानकारी दी।
एसडीएम ने राबाउमावि व राउमावि बायतु, रामावि भोजासर, राउमावि बोड़वा, राजकीय संस्कृत उमावि बायतू चिमनजी समेत आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और चुनाव जागरूकता के बारे मे सन्देश दिया।
वंचित युवा मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम
गडरारोड. मताधिकार जन.जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को तहसीलदार पुरखाराम चौधरी ने क्षेत्र के कई विद्यालयो में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।
साथ ही विद्यार्थी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रहे युवाओं को प्रेरित करें। बीएलओ के पास निर्धारित आवेदन पत्र भरकर मतदाता सूची मे अपना नाम जुड़ा सकते हैं। शुक्रवार को राउमावि देताणी, राणासर, गडरारोड के विद्यालयों में संवाद कार्यक्रम हुआ।





No comments:
Post a Comment