बडिय़ालकलां. राजस्थान पत्रिका के हरयाव्ठो राजस्थान अभियान के तहत कस्बे के बस स्टैण्ड के समीप स्थित श्री गांधी आदर्श विद्या मंदिर में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहां शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय सहित आसपास के स्थानों पर 51 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम में ए भाजपा मंडल आभानेरी अध्यक्ष एडवोकेट सुमेर सिंह रलावता ने कहा कि पौधारोपण पुनित कार्य है। उन्होंने राजस्थान पत्रिका द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित कराए जाने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। संस्था के निदेशक भीमराज सिंह गुर्जर ने कहा कि हम सभी को पौधे लगाकर उनकी प्रतिदिन देखभाल करनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि भाजपा महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कैलाशचंद जैन, शिक्षक गोपाल पारीक, भगवानदास, मोहनलाल, रामोतार, पिंटू प्रजापत, भगवानसहाय, मुकेश धवन, रामोतार मेहरा, घम्मनराम, राजाराम सैनी, हुकम नीलोज, आरती सेठी एवं विष्णु सहित विद्यार्थियों ने पौधे लगाए।
एसई से मिले भाजपा कार्यकर्ता
सिकंदरा. गीजगढ़ कस्बे में व्याप्त पेयजल समस्या निराकरण के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम बंशीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दौसा में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता रामनिवास मीना से मुलाकात की।
इस दौरान एसई को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कस्बे के बैरवा, वाल्मीकि, तिवाड़ी, राजपूत मोहल्ले सहित गणेश चौक में पिछले एक माह से पेयजल समस्या बनी हुई है। कई मोहल्लों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। समस्या को लेकर पूर्व में भी लोग धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। विभाग के एईएन व जेईएन से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या के निराकरण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कस्बे में एकल नलकूप लगाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग है। उन्होंने जल समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल व राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना से मिलने की बात कही। इस मौके पर भाजपा के जिलामंत्री प्रहलाद शास्त्री, मण्डल महामंत्री राजेश गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता साथ थे।





No comments:
Post a Comment