नारणावास. नया नारणावास के अटल सेवा केंद्र में डीएसपी अमरसिंह चम्पावत की मौजूदगी में पुलिस विभाग की ओर से जनसहभागिता की बैठक हुई।
बैठक में जालोर डीएसपी अमरसिंह चम्पावत ने कहा कि पुलिस आमजन के साथ हैं। अपराधियों में पुलिस का भय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजकल कही प्रकार के अपराध पनप रहे। इसलिए आमजन को सावधानी बरतनी चाहिए। एटीएम के पिन नंबर किसी को भी नही बताने चाहिए। कई बार असामाजिक तत्व बैंक अधिकारी के नाम से लोगों को फोन कर एटीएम नंबर पूछ लेते है एवं बैंक खातों से रुपए निकाल लेते है। इसलिए ऐसे फोनों से सावधान रहे एवं एटीएम पिन किसी को भी नही बताए साथ ही पुलिस को तत्काल सूचना दे । वहीं वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दुपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनकर ही दुपहिया वाहन चलाने चाहिए जिससे दुर्घटना होने पर जान बच सके। बागरा थाने के एएसआई नारायण सिंह भाटी ने कहा कि वाहन को कम गति से चलाना चाहिए। जिससे समय रहते वाहन को आसानी से नियंत्रित किया जा सके। साथ ही शराब पीकर वाहन को कभी भी नही चलाना चाहिए। राउप्रावि नया नारणावास के प्रधानाध्यापक रूपसिंह राठौड़ ने कहा कि ग्रामीणों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। साथ ही गांव के हित में कार्य करना चाहिए जिससे गांव का विकास हो सके। उन्होंने ने कहा कि हम सब को मिलकर जनहित के कार्य करने चाहिए। सेवानिवृत्त पूर्व एएसआई जबर सिंह राठौड़ ने कहा कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। फूलसिंह धवला ने कहा कि हम सब को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। जिससे अपराधियों पर अंकुश लग सके। इस अवसर रूपसिंह धवला, पूर्व सैनिक जयसिंह चौहान, प्रेमप्रकाश गर्ग, पापियाराम, नारणावास बीट प्रभारी महेंद्र विश्नोई, कांस्टेबल अजयपालसिंह बालोत, पुखराज, वार्डपंच जसवंत सिंह, जुजाराम मेघवाल, भजनसिंह, जेठाराम सहित कई जने मौजूद थे।
अभियान चलाने के निर्देश
नारणावास में चौराहा के आसपास इन दिनों शराबियों का जमघट लगा रहता है। जिससे महिलाएं एवं आमजन भयभीत है एवं परेशान है। इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने डीएसपी अमरसिंह चम्पावत को की तो उन्होंने बागरा थाने के एएसई नारायण सिंह भाटी व नारणावास बीट प्रभारी महेन्द्र विश्नोई को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर धरपकड़ की जाए। जिससे नारणावास के ग्रामीण को शराबियों से निजात मिल सके।





No comments:
Post a Comment