Breaking News
recent

कोहली पर दिए गए बयान से पलटे कमिंस, अब दे रहे हैं सफाई

नई दिल्ली। भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। इसके बाद इस साल के आखिरी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी जहां भारत ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज खेलेगा। इस दौरे से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। कमिंस ने कहा था विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिरीज में एक भी शतक नहीं लगा पाएंगे। लेकिन अब वे इस बात से मुकर गए हैं और इस पर सफाई भी दी है।

कमिस ने दी सफाई -
जी हां! ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिस ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर दिए गए बयान पर सफाई दी है और कहा है कि उनके बयान को दूसरे तरीके से लिया गया। कमिंस ने बीते दिनों कहा था कि कोहली ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक भी शतक नहीं बना पाएंगे। उनके इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

अपने बयान को मिली प्रतिक्रियाओं से हैरान हैं कमिस -
अब कमिंस ने कहा है कि कोहली के खिलाफ उन्होंने जो बयान दिया उस पर जो प्रतिक्रियाएं मिलीं उससे वो बेहद हैरान हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कमिंस के हवाले से लिखा है, "मैंने जो कोहली के बारे में कहा था उस पर जो प्रतिक्रियाएं आईं, उनसे मैं हैरान हूं।"उन्होंने कहा, "जिस तरह मेरे बयान को लिया गया मैं उससे उलट कहना चाहता था। मैं कोहली की तारीफ करना चाहता था और कहना चाहता था कि मेरी ख्वाहिश है कि कोहली आस्ट्रेलिया में शतक न बनाएं।"उन्होंने कहा, "वह टीम के अहम खिलाड़ी हैं और रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसलिए अगर वो रन नहीं बना पाते हैें तो इससे हमें जीतने में मदद मिलेगी, लेकिन मैं निश्चित तौर पर यह नहीं कहना चाहता था कि वह अच्छे बल्लेबाज हैं।"

कहा था कोहली नहीं लगा पाएंगे शतक
कमिंस ने चैनल-7 की क्रिकेट कवरेज की लांच को लेकर आयोजित किए गए स्टेज शो में एंकर ब्रूस मैक्एवने के पूछे गए सवाल पर कहा था, "मुझे लगता है कि कोहली शतक नहीं लगाएं। हमें उन्हें जल्द आउट कर देंगे।" अब कमिंस ने कहा, "ब्रूस ने मुझे मेरी राय पूछी थी। उस पर मैंने कहा था कि मैं विराट कोहली को रन बनाते नहीं देखना चाहता क्योंकि वो काफी शानदार बल्लेबाज हैं।" बता दें भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरा पर नवंबर में जाएगी। भारत का ये दौरा 21 नवंबर से 18 जनवरी तक चलेगा। इस दौर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेलेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.