Breaking News
recent

चुनावी साल में जनता को रिझाने के लिए कांग्रेस कर रही ये काम


बीकानेर. पिछले सप्ताह शहर में हुई बारिश का पानी अभी भी शहर के कई रिहायशी क्षेत्रों में भरा पड़ा है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न हीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। सुजानदेसर, श्रीरामसर, भीनासर आदि क्षेत्रों में स्थित कच्ची बस्तियों और निचले इलाकों में बारिश तथा कई स्थानों पर नालों का गंदा पानी भरा पड़ा है। सोमवार को सुजानदेसर क्षेत्र के लोगों ने रोष जताया।

वहीं कांग्रेस नेता डॉ. बी डी कल्ला व शह र कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एेसे क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जाना। सुजानदेसर में महिलाओं ने कांग्रेस नेताओं को समस्याओं की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने सुजानदेसर, श्रीरामसर वार्ड संख्या २२ ब्राह्मणों का मोहल्ला, वार्ड संख्या २३ मेघवालों का मोहल्ला, गिन्नाणी, रामपुरा बस्ती, बंगलानगर, सर्वोदय बस्ती क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को जाना। इस दौरान लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन को सूरसागर के सफाई की चिंता है लेकिन बारिश के पानी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल बना हुआ है। घरों को भरे हुए पानी से नुकसान पहुंच रहा है। कई घरों में पानी भरा हुआ है। डॉ. कल्ला व गहलोत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने कलक्टर से मुलाकात कर बारिश के पानी की निकासी की मांग की और लोगों को राहत नहीं मिलने की स्थिति में आन्दोलन की चेतावनी दी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार, पार्षद नन्द किशोर गहलोत, पार्षद हजारीमल देवड़ा, कुंदन प्रजापत, मिलन गहलोत, नन्दू गहलोत, आदूराम भाटी, आदि शामिल थे।

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तय हो
बीकानेर. शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने सोमवार को प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बालिकाओं के विरुद्ध दुष्कर्म एवं महिलाओं के उत्पीडऩ की बढ़ती घटनाओं पर रोष जताया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 के प्रथम पांच महीनों में ही पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 1741 दुष्कर्म की घटनाएं प्रदेश में हो चुकी हैं और वर्ष 2017 में 3305 दुष्कर्म की घटनाएं हुई थी। गौड़ ने बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। उधर, बीकानेर डीफ सोसायटी ने सोमवार को जूनागढ़ रोड पर धरना दिया। सोसायटी ने धरने में चैन्नई में मूकबधिर ११ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना पर रोष जताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.