Breaking News
recent

एएसआई को कुचलने का प्रयास : दूसरे दिन भी नहीं मिले आरोपी

दौसा. मण्डावरी थाना इलाके के बिलौणाकलां गश्त नाके पर 18 जुलाई की रात को तैनात एएसआई को कुचलने का प्रयास करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को पुलिस शुक्रवार को भी नहीं पकड़ सकी। हालांकि पुलिस व खनिज विभाग की कार्रवाई के भय से बजरी का परिवहन बंद रहा। इधर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद गुरुवार रात को मण्डावरी थाना प्रभारी प्रवीणकुमार ने मामला दर्ज कर जांच श्ुरू कर दी है।


थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों की गहनता से तलाश जारी है, लेकिन शुक्रवार शाम तक कोई नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई शाम को बजरी से भर कर परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए खनिज विभाग की टीम के साथ पुलिस लाइन से जाप्ता बिलौणाकलां गया था।

 

रात को मण्डावरी थाना इलाके के बिलौणाकलां में गश्त नाके पर एएसआई रामसिंह गुर्जर तैनात था। रात करीब एक बजे बजरी से भरे चार टै्रक्टर-ट्रॉली एक साथ आते दिखे तो एएसआई ने उनको रोकने का प्रयास। इस पर एक ट्रैक्टर -ट्रॉली चालक ने एएसआई को कुचलने का प्रयास किया। जिसमें उसको काफी चोट आई।


वाहन होता तो करते पीछा
एएसआई रामसिंह गुर्जर बिलौणाकलां में गश्त के लिए दौसा पुलिस लाइन से मय जाप्ते गए थे, लेकिन उनके पास कोई वाहन नहीं था। रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों ने जब एएसआई को कुचलने का प्रयास किया तो वे गिर कर घायल हो गए। यदि पुलिस के पास भी कोई वाहन होता तो वे पीछा करते। यही कारण है कि एएसआई को टक्कर मारने के बाद भी चालक ट्रैक्टर- ट्रॉली को लेकर आसानी से फरार हो गया।

सूने मकान के तोड़े ताले

बसवा. तहसील मुख्यालय पर सोडिया मोहल्ल्ेा में चोरों ने गुरुवार रात सूने घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन कीमती सामान नहीं मिलने पर वापस लौट गए। हालांकि आलमारियों में रखे सामान को बिखेर दिया।कन्हैयालाल सोडिया के मकान में रोशनदान को हटाकर चोर रात को प्रवेश कर गए।

 

वहां दो बंद कमरों के ताले तोडकर उसमें रखी आलमारी व बक्सा के ताला तोडा तथा सामान इधर-उधर कर दिया। सुबह जाग होने पर दरवाजा खुला मिलने पर पडोसियों ने कन्हैयालाल को सूचना दी। चार माह पहले भी चोर इसी मकान का ताला तोड़कर जेवरात ले गए थे। दो माह पहले पडोसी सोहनलाल बलाई के मकान से नकदी व जेवर चोरी हो चुके हैं।

एएसआई को कुचलने का प्रयास : दूसरे दिन भी नहीं मिले आरोपी

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.