चूरू.
ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि स्कूलों में लागू की गई अन्नपूर्णा दूध योजना कुपोषण के विरुद्ध जंग है। जो बच्चों को शिक्षा के साथ सेहतमंद भी बनाएगी। वे सोमवार को जिला मुख्यालय पर शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एमडीएम के तहत राजकीय पारख बालिका माध्यमिक विद्यालय में हुए जिला स्तरीय अन्नपूर्णा दूध योजना के शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 'सेहत का गिलास-हर बच्चे के हाथÓ कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी 6 6 हजार 506 सरकारी विद्यालयों व मदरसों के लगभग 62 लाख बच्चों को सप्ताह में तीन बार दूध पिलाया जाएगा। मंत्री ने तीन छात्राओं को दूध पिलाकर योजना का शुभारंभ किया। अध्यक्षता जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने की। पंचायत राज (प्रा.शिक्षा) के उप सचिव संजय कुमार शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने योजना की जानकारी दी। सभापति विजयकुमार शर्मा, एसडीएम श्वेता कोचर, एसीईओ रामरतन सौंकरिया, शिक्षा विभाग के अधिकारी, ओमप्रकाश सारस्वत, विक्रम कोटवाद, सुरेश सारस्वत, पार्षद लिखमीचंद प्रजापत, भामाशाह महेंद्र पारख आदि मौजूद थे।
सांसद ने की शुरुआत
सादुलपुर. राउमावि में सोमवार को अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारंभ सांसद राहुल कस्वां ने किया। सांसद ने प्रार्थना-स्थल पर टाइल एवं मैट लगाने के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। संस्था प्रधान जयवीरसिंह नेहरा, प्रभारी तैयब हुसैन ने आभार जताया।
राप्रावि नाइयों की ढाणी गिनड़ी ताल में प्रधानाध्यापक हरलाल सुंडा के नेतृत्व में नाई जागृति मंच के जिलाध्यक्ष शीशराम हर्षवाल बच्चों को दूध पिलाया। राउमावि ढाणी डीएसपुरा में दानदाता ताराचंद भामू व प्रधानाचार्य बृजेंद्र दाधीच ने, राजकीय आदर्श उमावि कड़वासर में एसडीएमसी सदस्य प्रमोद कुमार व संस्था प्रधान स्वीटी शर्मा ने शुभारंभ किया। राजकीय आदर्शउमावि खासोली में जिला प्रमुख
सहारण ने योजना का शुभारंभ किया।
सरदारशहर. राजकीय टांटिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारंभ भाजपा नेता अशोक पींचा, प्रधान सत्यनारायण सारण व पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी ने किया। सुजानगढ़. राजकीय कनोई बालिका उमावि में मुख्य अतिथि विधायक खेमाराम मेघवाल ने शुरुआत की। अध्यक्षता प्रधानाचार्या सरोज पूनिया वीर ने की। राजकीय भीवरिया बाउमावि में ब्लॉक स्तरीय समारोह की शुरुआत विधायक खेमाराम ने की।
अध्यक्षता एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया ने की। राजकीय भराडिय़ा बालिका माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को मुख्य अतिथि मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के आसिफ जिनवा ने दूध योजना की शुरुआत की। अध्यक्षता शाला प्रधान मधुबाला ने की।
तारानगर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारम्भ किया गया। विधायक जयनारायण पूनिया, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, डा. रमेश शर्मा आदि अतिथि थे। लाडनूं. केशरदेवी सेठी राजकीय बालिका उमावि में मुख्य अतिथि विधायक मनोहर सिंह ने बच्ची को दूध पिलाकर योजना का शुभारंभ किया। अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष हनुमानमल जांगिड़ ने की। सिधमुख. राजकीय चनानी आउमावि में सरपंच पुष्पा इंदौरिया ने अनपूर्णा दूध योजना शुभारंभ किया। प्रधनाचार्या ममता वर्मा, ग्राम सेवा सहकाऱी समिति अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद थे।
सांखू फोर्ट. राउप्रावि में सोमवार को अतिथि हनुमान योगी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थी एवं अभिभाव आदि थे।
अमृत तुल्य है दूध
रतनगढ़. देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा ने राजकीय प्रकाश मावि में ब्लॉक स्तरीय योजना के शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने दूध को अमृत बताया। विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश चौधरी, श्रीकृष्ण लाहोटी, भाजपा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सीमार व युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल पारीक थे। राउमावि लोहा में लालसिंह की अध्यक्षता में, राउमावि जांदवा में सरपंच सरिता शर्मा ने, संचियालाल बैद राबाउमावि में पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी, राउमावि सांगासर में संपत दायमा, वार्ड ३४ स्थित राउप्रावि में पार्षद अरविंद इंदौरिया व राजकीय उप्रा संस्कृत विद्यालय में शुभारंभ पार्षद सीताराम लुगरिया ने किया।





No comments:
Post a Comment