Breaking News
recent

डिडवाना में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बिजली कटौती पर फूटा रोष

लालसोट. डिडवाना गांव की आधा दर्जन से अधिक ढाणियों में पिछले कई दिनों से जारी बिजली की अघौषित कटौती से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और दर्जनों महिला-पुरुषों ने विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय द्वितीय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
जानकारी मिलने पर कार्यालय में पहुंचे सहायक अभियंता रामनिवास मीना ने ग्रामीणों को बिजली कटौती व अन्य समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे डिडवाना गांव की डाबरा ढाणी, खाल की ढाणी, रुंडा की ढाणी एवं कुलचण्या ढाणी के दर्जनों ग्रामीण विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय द्वितीय पर पहुंचे और क्षेत्र मेेंं पिछले कई दिनों से जारी बिजली की अघौषित कटौती के विरोध में रोष जताते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कार्यालय में कोई भी अभियंता मौजूद नही होने से ग्रामीणों ने समस्या के निदान की मांग को लेकर कार्यालय में ही पड़ाव भी डाल दिया।

 

 

कल्याण डाबरा, कल्याण रुंडा, रामचरण बोहरा, बाबूलाल जांगिड, छाजूलाल, गायत्री, शकुंतला, शांति, मधु, सावित्री, ममता, आशा,पिंकी, मंजू, चमेली, कांता, कमला, पार्वती, लल्ली, रुकमणी, माया, रेखा,बीना, कोमल, शिमला, राजंती समेत कई ग्रामीण महिला पुरुषों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दिन व रात्रि को फाल्ट के नाम पर घंटों तक बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है। इस बारे में वे कई बार निगम के अभियंताओं को भी शिकायत दर्ज करा चुके है।

 

महिलाओं ने बताया कि बिजली कटौती से रात्रि को घरों में रुकना दूभर हो रहा है। उनकी ढाणियों को रालावास फीडर के साथ जोड़ रखा है। दिन भर में दर्जनों बार आपूर्ति भी बंद का दी जाती है। इसी दौरान निगम के कनिष्ठ अभियंता रामनारायण सैनी भी कार्यालय पर पहुंच गए। सरपंच दीपक पटेल ने भी अभियंता को समस्या के बारे में जानकारी दी। (निप्र.)

 


मौत के साए में दौसा का भविष्य...


दौसा जिला मुख्यालय पर लालसोट रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में इन दिनों चालान जमा करने के लिए बीएड करने वाले विद्यार्थियों की लम्बी कतार देखने को मिल रही है। ये विद्यार्थी बैंक के मुख्य गेट के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के नीचे खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। जबकि इस ट्रांसफार्मर में पहले भी कई बार आग लग चुकी है। पहले भी बड़ा हादसा टला था। ट्रांसफार्मर से निकल रहे नंगे तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.