Breaking News
recent

अस्पताल में मृतक की आत्मा लेने पहुंचे परिजन, फिर अचानक एक महिला में आए भाव और फिर...

राजस्थान में आज के कलयुग में भी लोगो के दिमाग में अंधविश्वास हावी है। प्रदेश के कोटा सम्भाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस में आज फिर अंधविश्वास का नजारा देखने को मिला। कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र के बम्बोरी गांव निवासी करीब एक दर्जन महिला पुरुष अस्पताल में मृतक की आत्मा लेने पहुँचे।

कोटा के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस में अंधविश्वास का नजारा देखने को मिला। कोटा के सिमलिया के बम्बोरी गांव निवासी महिला पुरुष अस्पताल में मृतक की आत्मा लेने पहुँचे। अस्पताल परिसर के बाहर सिटी स्केन के पास में इन लोगो ने अस्पताल प्रशासन की उपस्थिति में पूजा अर्चना की। फिर वार्ड में भी चक्कर लगाए और वापस अस्पताल परिसर स्थित सिटी स्केन के पास अपने क्रिया कलाप किये।

इसी पूजा के बीच में एक महिला के शरीर मे भाव आने लग गया और आस पास बैठे परिजन उसके निर्देशानुसार काम कर रहे थे। बाद परिजन मृतक की आत्मा को अपने साथ ले गए। इस दौरान किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नही की। जबकि अस्पताल के सुरक्षा गार्ड वहाँ मौजूद थे।

कोटा के MBS अस्पताल में पहले भी हो चुका है ऐसा

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले बम्बोरी निवासी युवक की इलाज के दौरान एमबीएस में मोत हो गई थी। युवक की मौत के बाद परिवार के सदस्यों की तबियत खराब रहने लगी। साथ ही घर मे अशांति का माहौल रहने लगा। भोपों की सलाह पर आज परिजन मृतक की आत्मा लेने एमबीएस पहुचे। पूजा अर्चना के बाद परिजन मृतक की आत्मा को अपने साथ ले गए। ऐसा कोटा के एमबीएस अस्पताल में पहली बार नहीं हुआ है। इस तरह का वाकया यहां पहले भी कई बार देखा जा चुका है। लेकिन अस्पताल प्रशासन फिर भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

 

NEXT STORY : गुप्त नवरात्रि 2018 : दो बड़े योग के कारण बहुत खास है ये गुप्त नवरात्रि, जानिए घटस्थापना का मुहूर्त और इसका खास महत्व



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.