- पचपदरा में तीन डंपर पकड़े- राजस्थान पत्रिका खबर का असर...
बालोतरा. बिठूजा के औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा इकाइयों में बजरी के अवैध स्टॉक पर गुरुवार देर रात बालोतरा पुलिस, खनि विभाग व राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के वक्त मौके से एक बुलडोजर मशीन, एक डंपर व एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। खनि विभाग की टीम ने इकाई में पड़ी बजरी के संबंध में जांच पड़ताल कर मौका फर्द बनाई।
राजस्थान पत्रिका के 17 जुलाई के अंक में 'दाल में काला नहीं, यहां तो पूरी दाल ही काली...' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर अवैध बजरी स्टॉक के अवैध कारोबार का खुलासा किया था।
समाचार प्रकाशन के बाद जिला कलक्टर ने खान विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गुरुवार रात्रि को बालोतरा थानाधिकारी भंवरलाल सीरवी ने धुपाई इकाई में दबिश दी। इस दौरान धुपाई इकाई में रखे स्टॉक में से बुलडोजर डंपर में बजरी भर रहा था।
इस पर थानाधिकारी ने मौके से उच्चाधिकारी व खान विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद मध्य रात्रि में खनि अभियंता हरसुखराम बिश्नोई, सर्वेयर पदमसिंह मौके पर पहुंचे। इन्होंने अवैध बजरी को लेकर जांच पड़ताल की। शुक्रवार सुबह पचपदरा तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार कच्छवाह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद टीम ने कनाना गांव में एक बाड़े में स्टॉक की गई बजरी को लेकर जांच पड़ताल की। टीम ने मौके पर उपस्थित लोगों के बयान दर्ज कर प्रकरण दर्ज किया। गुरुवार रात्रि को बालोतरा थानाधिकारी भंवरलाल सीरवी ने धुपाई इकाई में दबिश दी। इस दौरान धुपाई इकाई में रखे स्टॉक में से बुलडोजर डंपर में बजरी भर रहा था।
इधर, परिवहन करते तीन डंपर पकड़े- पचपदरा पुलिस ने गश्त के दौरान हाईवे पर बजरी का अवैध परिवहन करते तीन डंपरों को जब्त किया। थानाधिकारी नेमाराम ईनाणिया के अनुसार अलसुबह हाईवे पर गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरे तीन डंपर जब्त किए। इसके बाद खनिज विभाग की टीम ने जब्ती की कार्रवाई की।





No comments:
Post a Comment