सवाईमाधोपुर. फसल ऋण माफी योजना के तहत केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के तत्वावधान में मंगलवार को सूरवाल के अटल सेवा केन्द्र पर ऋण माफी प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान सूरजमल बैरवा ने लाभार्थियों को फसल ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 235 लाभार्थियों के 71 लाख 5 हजार रुपए के ऋण माफ किए है। अध्यक्षता जीएसएस अध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, सिराज अहमद, नवनीत जैन, सरपंच सूरवाल धर्मराज मीणा, भाजपा महिला मोर्चा मंत्री मंजू राय, प्रबंध निदेशक कॉपरेटिव बैंक आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
सूरवाल. सवाईमाधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक की ओर से मंगलवार को सूरवाल स्थित अटल सेवा केन्द्र पर 235 लाभार्थियों के 71 लाख 5 हजार रुपए के ऋण माफ किए। मुख्य अतिथि प्रधान सूरजमल बैरवा थे। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, सिराज अहमद, नवनीत जैन, सूरवाल सरपंच धर्मराज मीना, भाजपा महिला मोर्चा मंत्री मंजू राय, प्रबंध निदेशक कोऑपरेटिव बैंक सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसानों को बांटे प्रमाण-पत्र
बाटोदा. गोठ ग्राम सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को 396 किसानों का 104 लाख रुपए का ऋण माफ कर 72 सदस्यों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। केम्प प्रभारी राजेश जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि केवीएसएस चेयरमैन ज्ञानी चंद्र मीना, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शंकर सिंह नरुका, मंडल महामंत्री अशोक रैगर, समिति अध्यक्ष हुकम सिंह के नेतृत्व में प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर समिति के मुख्य कार्यकारी रामविलास मीना, टीम प्रभारी डीएस सोलंकी, टीम सदस्य रामफूल खारवाल, महेन्द्र शर्मा रामबिलास मीना सहित कई मौजूद थे।
शिविर आज
चौथका बरवाड़ा. ईसरदा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर बुधवार को किसानों के ऋण माफी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिविर प्रभारी प्रहलाद माली ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह करीब 10 बजे से किया जाएगा।
बच्चों ने देखी वन्यजीवों पर आधारित फिल्म
सवाईमाधोपुर. किड्स फॉर टाइगर व सेंचुरी नेचर फाउण्डेशन के तत्वावधान में एक निजी स्कूल में वन एवं वन्य जीवों पर आधारित फिल्म दिखाई गई। संस्था समन्वयक गोवर्धन मीणा ने बताया कि इस दौरान बच्चों को वन एवं वन्य जीवों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज बाघ के कारण ही रणथम्भौर विश्व प्रसिद्ध है, लेकिन बाघों को बचाने पर ही ये नाम बरकरार रह सकता है। प्रधानाध्यापक महेंद्र सैनी ने छात्र-छात्राओं को जल, जंगल एवं बाघ बचाने के लिए प्रेरित किया।





No comments:
Post a Comment