Breaking News
recent

सफाईकर्मी भर्ती में नहीं आया नंबर तो सड़क पर उतर आया समाज, प्रदर्शन


नगर परिषद में सफाईकर्मी भर्ती का मामला
चित्तौडग़ढ़. नगर परिषद में सफाईकर्मी पद पर चयनित नहीं हो पाए अभ्यर्थियों ने सोमवार को फिर रोष जाहिर किया। वंचित अभ्यर्थियों ने सुबह पहले नगर परिषद में हंगामा किया एवं भर्ती में अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए आयुक्त नसीम शेख के कक्ष का घेराव किया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले जिलाध्यक्ष विजय चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान लोग नारेबाजी भी करते रहे। नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष संदीप शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। वंचित अभ्यार्थियों ने नगर परिषद से लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे तक रैली निकाली। वहां मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियो के प्रदर्शन से करीब घंटा भर जाम लगा रहने से कलक्ट्रेट चौराहे पर यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। मौके पर उपखण्ड अधिकारी सुरेश खटीक ने भी समझाइश करने का प्रयास किया। वंचित अभ्यर्थियों ने जिला कलक्टर को भर्ती निरस्त करने का आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा और भर्ती की सीबीआई जांच की मांग की।
सफाईकर्मियो की भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूर्व में न्यायालय ने परिणाम पर रोक लगाई थी। कुछ समय पूर्व न्यायालय की रोक हटने के बाद चयनित अभ्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई। नगर परिषद द्वारा सूची जारी करने के साथ ही विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दो दिन पूर्व ही नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा के वाहन के कांच फोड़ दिए। सोमवार को आंदोलन के तहत अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले जिलाध्यक्ष विजय चौहान के नेत्तृत्व में वाल्मिकी समाज के वंचित अभ्यार्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पहले नगर परिषद परिसर में हंगामा किया, नारेबाजी की और उसके बाद विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या और सभापति सुशील शर्मा का पुतला फंूका। भीड़ को देखकर कोतवाली पुलिस मय जाप्ता मौके पर मौजूद रही और व्यवस्था को संभालाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर उपखण्ड अधिकारी सुरेश खटीक ने भी समझाइश करने का प्रयास किया। सभी ने जिला कलक्टर को भर्ती निरस्त करने का आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा और भर्ती की सीबीआई जांच की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि 97 पदों पर आवेदन मांगे गए। इसमें 2000 आवेदन प्राप्त हुए। आरोप लगाया गया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की विभाग ने पूरी जांच किए बिना ही 8 43 आवेदकों को ही लॉटरी प्रक्रिया में शामिल चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता की। जिला कलक्टर ने जिला प्रभारी सचिव से वार्ता कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन के जिला संरक्षक राजेन्द्र मल्होत्रा, जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चन्नाल, उपाध्यक्ष महेन्द्र राठौड़, प्रभुलाल कण्डारा,नगर अध्यक्ष सत्यनारायण बेनिवाल, नगर प्रवक्ता राजेश आदिवाल आदि मौजूद थे।

.........................................................
लंबा जाम लगने से यात्री हुए परेशान
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान लंबा जाम लगने से कई यात्री बसें भी उसमें फंस गई। इस दौरान उनमें सवार यात्री तीव्र उमस के कारण पसीने से बेहाल रहे। कई बसों को जयपुर, कोटा, उदयपुर, रतलाम आदि शहरों की तरफ जाना था। उनके जाम में फंस जाने से यात्रा में भी विलंब हुआ। कई यात्री बसों को जाम से नहीं निकालने पाने को लेकर पुलिस व्यवस्था पर रोष जताते रहे। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी १०-१५ मिनट तक कलक्ट्रेट पर यातायात सामान्य नहीं हो पाया।
..........................................................
चयनितों के शपथ पत्रों की हो जांच
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष अरुण कण्डारा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया कि सफाई कर्मी भर्ती में अभ्यर्थियों के आवेदन की छंटनी के लिए नियुक्त किए गए लोग खुद अभ्यर्थी थे जिसमें गड़बड़ी की संभावना है। इसलिए इसकी जांच कराई जाए।। जिन अभ्यर्थियों को चयनित किया गया उनके शपथ पत्रों की जांच की जाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र छापरवाल, संभाग महामंत्री मुकेश गोरण, सचिव अरविन्द गावरी, देवनारायण लोठ, सचिव राहुल सिंगोलिया, सचिव राजीव कण्डारा, महामंत्री अखिलेश देशबन्धु, प्रहलाद बुरठ, रमेश छपरीबन्ध, विशाल देशबन्धु सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।





Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.