Breaking News
recent

कुल्हाड़ी से किया था भाई पर वार

बांदीकुई. कोलवा थानान्तर्गत गादरवाड़ा ब्राह्मणान के बैरवा ढाणी में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या करने के बाद मंगलवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि घटना के बाद से ही छोटा भाई राकेश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार 1 जुलाई रात करीब 11 बजे बड़े भाई महेन्द्र व छोटेभाई राकेश बैरवा के बीच कहासुनी हो गई। इस पर छोटे भाई राकेश ने धारदार हथियार से महेन्द्र पर हमला कर दिया। इससे महेन्द्र लहुलूहान हो गया, लेकिन दोनों भाइयों के बीच विवाद होने के कारण परिजनों ने महेन्द्र का इलाज नहीं कराया। इससे सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं दी और शव को करीब 10 घण्टे तक घर में ही रखा।

 

बाद में सूचना पर पुलिस ने देर शाम मृतक के घर पहुंच घटना के बारे में जानकारी ली और शव को चिकित्सालय ले आई। मृतक के पिता छोटेलाल बैरवा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तीन वर्ष पहले राकेश बैरवा ने प्रेम विवाह किया था। बड़ा बेटा महेन्द्र इस विवाह के खिलाफ था। जबकि महेन्द्र अभी कुंवारा था। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो गया। जिस समय घटना घटित हुई तो उस समय पिता भरतपुर के रावली गांव में मजदूरी करने गया था। जहां से घर पहुंचने पर देखा तो पुत्र दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है कि गत 3 जून को भी दोनों भाइयों के बीच विवाद होने पर छप्परपोश घर में आग लगा दी गई थी।

 

पुलिस वृताधिकारी नवाब खां ने बताया कि मृतक के पिता ने पुत्र राकेश बैरवा के खिलाफ उसके बड़े बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि प्रेम विवाह को लेकर भी दोनों भाइयों के बीच अनबन होना भी सामने आया है। राकेश आपराधिक प्रवृति का युवक है।

 

इसके खिलाफ जीआरपी सहित अन्य थानों में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है। अब सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही हकीकत सामने आ सकेगी।

 

कुल्हाड़ी से किया था भाई पर वार

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.