Breaking News
recent

पेड़ ही जीवन का आधार-सीमा

लवाण. खानवास ग्राम पंचायत स्थित आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बुधवार को पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत विभिन्न किस्मों के साढ़े तीन सौ पौधे लगाए गए। थाना प्रभारी सीमा शर्मा ने गुलमोहर का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि पेड़ ही जीवन का आधार है। पेड़ को भी शरीर का अंग मानो। जिस प्रकार शरीर के अंग को काटने में दर्द होता है, उतना ही दर्द पेड़ को काटने पर होता है।
चिकित्सक कमलेश सैनी ने कहा कि जिस प्रकार बीमार होने पर मरीज को दवा की जरूरत होती है, उसी प्रकार पेड़ों की देखभाल भी समय-समय पर करनी चाहिए। लेब टेक्नीशियन सुरेश जागा, सुदेश चौधरी, पिंकी शर्मा, रामजीलाल मीणा, प्रधानाचार्य पृथ्वीराज मीणा, गोवर्धन लाल आदि ने पौधे लगाए।
कोटापट्टी में पौधारोपण आज
ढिगारियां ग्राम पंचायत के गांव कोटापट्टी में गुरुवार को पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के सहयोग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पौधे लगाए जाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भाग लेंगे। यह जानकारी शाखा प्रबन्धक रामेश्वरप्रसाद शर्मा ने दी।

जैविक खेती की दी जानकारी
दौसा. राजस्थान प्रो. ऑर्गेनिक परियोजना के तहत एवं एचजीवीएस दौसा एवं कट्स इंटरनेशनल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जैविक उत्पाद पर कार्यशाला का आयोजन भाण्डारेज व आलूदा में किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केन्द्र दौसा के डॉ. बीएल जाट ने कृषकों को जैविक खेती की जानकारी दी। उन्होंने जैविक तरीके से प्रबंधन एवं कम कम लागत में अधिक उत्पादन की विधि भी बताई। एसएस शर्मा ने जैविक उत्पाद की मार्केटिंग व्यवस्था के बारे में बताया।
संस्था निदेशक ओपी पारीक ने बताया कि यदि कृषक वर्ग जैविक उत्पाद पर कार्य करें तो लागत में कमी आएगी और उत्पादन के दाम भी अधिक मिलेंगे। साथ ही पर्यावरण संतुलन, स्वास्थ्य में सुधार व पानी की बचत भी होगी।

प्रायोगिक परीक्षा 23 जुलाई से
दौसा. राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय महाविद्यालय के पीजीडीसीए सेमेस्टर द्वितीय की प्रायोगिक परीक्षा 23 व 24 जुलाई को होगी। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा से सम्बंधित सूचना कॉलेज के कम्प्यूटर विभाग में चस्पा की
गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.