Breaking News
recent

जिला परिषद में बना मॉडल सेनिटेशन पार्क ऐसे बहा रहा है बदहाली के आंसू....यहां पढे खबर

पाली. ग्रामीण अंचल की जनता को घरों में शौचालय बनाने की नसीहत देने वाले पंचायती राज विभाग के दफ्तर (जिला परिषद) में निर्मित मॉडल सेनिटेशन पार्क बदहाली के आंसु बहा रहा है। हैरानी की बात यह है कि खुले में शौच से मुक्त होने वाले जिलों में बीकानेर के बाद पाली दूसरे पायदान पर है। इतना ही नहीं, पार्क जहां बना है वहां अफसरों की सीधी निगाहें पड़ती है। इसके बावजूद सेनिटेशन पार्क की खैर-खबर कोई नहीं ले रहा।

मॉडल पार्क के रूप में किया था विकसित

तत्कालीन जिला कलक्टर रोहित गुप्ता के कार्यकाल में जिला परिषद कार्यालय में मॉडल पार्क विकसित किया गया था। 19 दिसम्बर 2014 को मंत्री सुरेन्द्र गोयल, उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़, जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर, स्थानीय विधायक ज्ञानचंद पारख के हाथों इसका उद्घाटन हुआ। यहां मॉडल के तौर पर अलग-अलग तरह के कई शौचालय बनाए गए, जिन्हें निहारने कई राज्यों और जिलों से प्रतिनिधिमण्डल भी आते थे। स्वच्छ भारत मिशन में इस पार्क की नजीर प्रदेश भर में दी जाती रही है। शौचालयों के साथ सीवरेज की लाइन व गट़्टर भी बने हुए हैं।

कभी रहता था आबाद

मॉडल पार्क को निहारने रोजाना बड़ी तादाद में लोग जिला परिषद आते थे। आमजन के अलावा दोपहर में कलक्ट्रेट और जिला परिषद के कार्मिक भी यहां बैंचों पर बैठकर समय व्यतीत करते थे। यही नहीं, जनप्रतिनिधियों को प्रेरित करने के लिए पार्क का भ्रमण कराया जाता था। अब यहां पूरी तरह से विरानी छाई रहती है। वर्तमान में पूरा पार्क उजाड़ हालत में है। दरवाजे टूटे पड़े हैं तो सफाई हुए लम्बा समय बीत गया। सीवरेज और सीट क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पुराने स्वरूप में लौटाएंगे

पिछले दिनों मैंने भी पाया था कि पार्क की हालत सही नहीं है। इस बारे में स्वच्छता मिशन के कार्मिकों को साफ-सफाई व रखरखाव को लेकर निर्देश दिए थे। फिर भी हालत में सुधार नहीं हुआ है तो जल्द पुराने स्वरूप में लौटा देंगे।

उदयभानु चारण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, पाली



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.