करौली/मासलपुर.
सर्व शिक्षा अभियान राजस्थान में कई क्षेत्रों में खरा नहीं उतर पा रहा। ऐसे बहुत से स्कूल अभी भी हैं जहां या तो विद्यार्थी पढ़ने नहीं जा रहे या फिर शिक्षक ड्यूटी पर नहीं मिलते।
मासलपुर में रामराज मीणा ने जब क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया तो कई अनियमिततााएं पाईं। कहीं विद्यालय बंद मिले तो कहीं अध्यापक नदारद पाए गए। मीणा ने बताया कि अरौदा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर ताला लटका मिला। दोपहर १२ बजे तक विद्यालय में एक भी शिक्षक व छात्र नही मिला। केशपुरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन के अनुरूप छात्र नहीं मिले। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए।इसी प्रकार खूंडऱी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में २ अध्यापक नदारद मिले।
यहां ७ में से ५ अध्यापक ही उपस्थित मिले। छात्रों की उपस्थिति संतोजनक पाई गई। इसी प्रकार, विरहटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में ३ में से मात्र एक ही शिक्षक ड्यूटी पर पाया गया। जबकि २ शिक्षक विद्यालय से नदारद मिले। मीना ने कस्बे में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण भी किया। विद्यालय में सफाई अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। विद्यालय में छात्राओं का नामांकन शत-प्रतिशत मिला। मीना ने बताया कि अर्रौदा विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत ड्यूटी से नदारद पाए गए शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
शांति भंग करने के आरोप में नौ गिरफ्तार
हिण्डौनसिटी. शांति भंग करने के आरोप में सदर पुलिस ने नौ जनों को गिरफ्तार किया है। इनमें से आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सदर थानाप्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि पोंछड़ी निवासी विश्वेन्द्र डागुर झगड़ा कर रहा था, जिसे पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी तरह हलैना के आजाद पुरा निवासी मुकेश जाटव, सूरौठ के आशीष कंडेरा को खेड़ा गांव के तिराहे से झगड़ा करते हुए थाने के एएसआई फत्तेलाल ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गांव जमालपुर में जमीन विवाद को लेकर आमने-सामने हो रहे अनूप सिंह, पप्पू सांई, खरगी जाट, रोहताश जाट, तिमन जाट व दिलीप जाट को मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक अनूप को उपजिला मजिस्ट्रेट ने जमानत पर रिहा कर दिया। अन्य आरोपियों को जमानत अस्वीकार होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
....





No comments:
Post a Comment