Breaking News
recent

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो जनों की मौत

बांदीकुई. अलवर-बांदीकुई मेगा हाइवे पर शनिवार अपरान्ह बसवा के समीप चौपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार कालूराम पुत्र पांचूराम भोपा, लवकुश पुत्र धारासिंह भोपा एवं वीरेन्द्र पुत्र विक्रम भोपा निवासी चिपरेड़ा अलवर से खड़कपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि बसवा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

 

 

बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने कालूराम भोपा (30) को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि लवकुश व वीरेन्द्र को गंभीरावस्था में जयपुर रैफर कर दिया। जहां लवकुश ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव को देख बिलख पड़े। इससे माहौल गमगीन हो गया। हर कोई पीडि़त परिवार को ढांढ़स बंधाते दिखाई दिया। इस दौरान घटना स्थल पर भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। बाद में लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

 


पीडि़त परिवार को बंधाया ढांढ़स


बांदीकुई. निहालपुरा गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से हुई चार मवेशियों की मौत के बाद शनिवार को कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति सदस्य गजराज खटाना ने पहुंचकर पीडि़त परिवार को ढांढ़स बंधाया व आर्थिक सहायता मुहैया कराई। उन्होंने जिला परिषद से भी सहायता दिलाए जाने के लिए जिला प्रमुख गीता खटाना से बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

 

इस दौरान प्रधान सीमा मीणा एवं हरगोङ्क्षवद मीणा सहित अन्य लोगों ने भी पहुंच ढांढ़स बंधाया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस बिजली का तार टूटकर गिरने से बाबूलाल मीणा के चार मवेशियों की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी करंट से झुलस गई थी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा बिजली निगम के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियता को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी कर चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.