Breaking News
recent

जोखिम में राहगीरों की जान : सड़क किनारे बेचते चारा, दिनभर मंडराते मवेशी

भीलवाड़ा।

शहर के कई कॉलोनियों में आवारा मवेशी राहगीरों की जान जोखिम में डाले है। नगर परिषद क्षेत्र में गाय व सांडों की दुपहिया चालकों से टक्कर की घटनाएं अक्सर देखने सुनने को मिल जाती है। यह बात और है कि इन मवेशियों को पकडऩे के लिए परिषद कोई कार्रवाई नहीं करती।


आजादनगर क्षेत्र में पन्नाधाय सर्कि ल के निकट एलआईसी ऑफिस के पास रोज सुबह सड़क किनारे चारा बेचा जाता है। लोग इनसे चारा खरीद यहीं गायों को डाल जाते हैं। दिनभर यहां गायों का जमावड़ा रहता है, जो पांसल चौराहे जाने वाली सड़क जाम कर देते हैं। मवेशी दिनभर यहां सड़क पर बैठे रहते हैं। इससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। हालांकि परिषद ने कुछ माह पहले चारा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन फिर हालात जस की तस है। इससे आसपास के लोगों में रोष है। उनका कहना है कि सुबह 7 से 11 बजे तक यहां सड़क पर बैठी गायें दुपहिया व चौपहिया वाहनों को गलत दिशा से निकलने को मजबूर कर देती है।

 

खतरे की लाइन
भीलवाड़ा के आजाद नगर क्षेत्र में कई जगह विद्युत तार पेड़ों पर से गुजर रहे हंै। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पेड़ों के पास से गुजरते समय करंट का डर सताता है। यहां से रोजाना सुबह बच्चे पैदल आते जाते रहते हैं। डिस्कॉम को इनकी छंटाई करवानी चाहिए।

 

चंद्रशेखर आजादनगर के सेक्टर चार व पांच के लोगों का प्रदर्शन
भीलवाड़ा. न सड़कें है न पूरी नालियां। कॉलोनी के लोग दस साल से मांग कर रहे हैं। नगर परिषद से लेकर यूआईटी और कलक्ट्रेट तक के चक्कर काटे लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। आखिर रविवार को चंद्रशेखर आजादनगर वार्ड नंबर १८ में सेक्टर चार व पांच के लोग सड़कों पर निकले।क्षेत्र की महिलाएं, युवतियां व लोगों ने वी नीड रोड की तख्तियां लेकर कॉलोनी में प्रदर्शन किया। साथ ही लिखा कि दस साल से मांग कर रहे हैं किसी ने ध्यान नहीं दिया। वार्ड में कई जगह सड़क बन रही है लेकिन सेक्टर चार व पांच में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बात का लोगों में विरोध है।


इसी क्षेत्र के राजेंद्रकुमार बाबेल ने बताया कि कॉलोनीवासियों की ओर से जनसुनवाई में भी परिवाद दर्ज कराया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पार्षद से लेकर विधायक के पास गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.