नन्ही परियों के आगमन पर नानियों ने प्रबल भावना से रोपे पौधे
-अस्पताल परिसर में हुई अनूठी पहल
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजकीय हीरा कुंवर महिला चिकित्सालय में नन्ही परियों की किलकारियां गूंजने की खुशी में मंगलवार को पांच अधेड़ नानियों ने ग्रीन फे्रंड्स सोयायटी के आव्हान पर अस्पताल परिसर में स्थित बेटी गौरव उद्यान में पौधे रोपे व भावुक होकर पेड़ के बढऩे के साथ ही बेटियों की भी उम्र व तरक्की बढऩे की कामना की। वैसे तो सोसायटी की ओर से बेटियों के जन्म पर परिजनों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाता है लेकिन मंगलवार को एक साथ पांच महिलाओं ने इस अनूठी पहल के पुनित यज्ञ में अपनी अमिट छाप छोड़ी। अस्पताल में जन्म लेने वाली बेटियों के परिजनों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने की प्रेरणा जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी ने सोसायटी व अस्पताल प्रशासन को दी। इसके फलस्वरुप उनके मार्गदर्शन में यहां पौधारोपण कार्यक्रम चल रहा है। इस पुनित व प्रेरणादायक कार्य को आगे बढ़ा रहे है ग्रीन फे्रंड्स सोयायटी के अध्यक्ष डॉ.अतुल विजय।
-आज के शुभअवसर की प्रेरणा व भागीदार बनी यह नानियां
राजकीय चिकित्सालय में जिले की पिड़ावा तहसील के ग्राम गादिया निवासी टीना कुंवर के बेटी होने पर नानी अन्तर कंवर, ग्राम पिपलिया निवासी सुनिता के बेटी होने पर नानी मनोहर बाई, ग्राम चपलाड़ा (सारोला) निवासी सरमीना के बेटी होने पर नानी लाड बाई, ग्राम इस्लामपुरा (खानपुर) निवासी रुकय्या के बेटी होने पर नानी जुलेखा एवं झालरापाटन निवासी तृप्ती राठौड़ के बेटी होने पर नानी बालकंवर ने चिकित्सालय परिसर में गुलमोहर एवं शीशम के पौधे लगाए।
-इस तरह करते है प्रेरित करने का काम
सोसायटी के डॉ.विजय ने बताया कि वहव उनकी टीम के सदस्य व ग्रीन फ्रेंड्स सोसायटी के कोषाध्यक्ष विनय जैन सहित नर्सिंग स्टाफ की मदद से कन्या के जन्म लेने पर उसके परिजनों को पौधारोपण का महत्व समझा कर व पोधे आदि उपलब्ध करवा कर उनसे पौधारोपण करवाया जाता है बाद में संस्था की ओर से पौधों का सरंक्षण व देखभाल की जाती है। गत एक वर्ष से बालिकाओं के पिता, चाचा, बुआ, दादा-दादी आदि परिजनों से पौधारोपण करवाया जाता था लेकिन मंगलवार को एक साथ पांच नानियों ने पौधारोपण किया।
-एक वर्ष से चल रहा अभियान
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सक पेशे में हमेशा व्यस्त रहने के कारण मन में सामाजिक सरोकार के कार्य व प्रेरणादायक कार्य के प्रति भावना जागृत हुई तो उन्होने संस्था बना कर पहल की। नई जेल के पीछे भी उद्यान बना कर उसमें पौधारोपण किया जाता है। यहंा करीब ६०० पौधे लहरा रहे है। इस अवसर पर राजकीय हीरा कुंवर महिला चिकित्सालय के उप अधीक्षक डॉ. हेमराज मीणा ने पौधारोपण के दौरान मौजूद नानियों से कहा कि बेटियों के नाम से लगाए गए पौधे हमेशा अपनी स्मृति में अमिट रहेगें। इस दौरान कमलेश, गेनसिंह, परवत सिंह बागवान, महेश गौड़, आदिराम मीणा, दिनेश मीणा आदि उपस्थित रहे।
भावना जुड़ जाती है- जिला कलक्टर
इस अभियान के सूत्रधार रहे जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र सोनी ने कहा कि नन्ही परियों के आगमन का अविस्मणीय मधुर क्षण इंसान कभी नही भूलता है और इस दिन पौधारोपण जैसे पुनित कार्य करने पर वह इसे जीवन में आत्मसात कर प्रेरणादायक बन जाता है। पर्यावरण क ेप्रति लोगों को भावनात्मक रुप से जोडऩे का यह बहुत ही मानव कल्याण का कार्य है।





No comments:
Post a Comment