Breaking News
recent

नवलगढ़ की महिला को 'तालिबानी' सजा देने पर पूर्व सीएम गहलोत ने कही यह बड़ी बात, वायरल वीडियो देख खौल उठेगा खून

सीकर. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखण्ड के गांव बिलवा में एक महिला पर अपनों द्वारा ही कहर बरपाए जाने का मामला दूसरे दिन मंगलवार को सोशल मीडिया में छाया रहा। देशभर के समाचार पत्रों, चैनलों और वेबसाइटों की सुर्खियां भी बना रहा। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में प्रतिक्रियाएं दी हैं।

 

LIVE : झुंझुनूं में महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, मासूम बेटा हाथ जोड़ लगाता रहा मां को बचाने की गुहार

 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पत्रिका की वेबसाइट पर अपडेट खबर 'राजस्थान के नवलगढ़ में महिला को इसलिए दी गई तालिबानी सजा, रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरलÓ को अपने ऑफिशियली फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

jhunjhunu <a href=Woman " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/10/nawalgarh_woman_beaten_3081001-m.jpg">

खबर को शेयर करने के साथ ही पूर्व सीएम गहलोत ने लिखा है कि झुंझुनूं के नवलगढ़ में एक महिला को पेड़ से बांधकर उसके साथ निर्ममता से मारपीट की घटना बेहद चौंकाने वाली एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं। सभ्य समाज में इनका कोई स्थान नहीं है। पीडि़त महिला को उपचार एवं सुरक्षा मुहैया करवाई जाए एवं मामले की जांच हो।

जेठ-जेठानी समेत पांच गिरफ्तार

नवलगढ़. थाना क्षेत्र के गांव बिलवा में एक महिला को पेड़ से बांध कर मारपीट करने का मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले जेठ,जेठानी, सास, भतीजी को को गिरफ्तार कर लिया है। सीआई सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि मारपीट करने वाले मनीराम, उसकी पत्नी मनेष, बेटी संजू व पीडि़त महिला की सास तारोदेवी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के खिलाफ लज्जा भंग व मारपीट की गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं।

nawalgarh marpit video

उल्लेखनीय है कि गांव बीलवा तन पुजारी की ढाणी में दो भाइयो दयाराम व मनीराम में जमीनी विवाद चल रहा था। चार दिन पूर्व मनीराम ट्रेक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान दयाराम की पत्नी सुमन ट्रेक्टर के सामने आई जुताई करने से मना किया। इस पर मनीराम, उसकी पत्नी मनेष, संजू, तारा देवी आदि ने सुमन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपितों ने सुमन को बेरहमी से मारते हुए पेड़ से बंाध दिया और फिर मारपीट की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मारपीट करने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.