पाली/रोहट. पत्रिकाराजस्थान प्रदूषण मंडल के सदस्य सचिव अरुण कुमार ने रविवार को पाली की प्रदूषण की समस्या का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम औद्योगिक क्षेत्र के सीईटीपी प्लांटों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने बांडी नदी व नेहड़ा बांध के हालात भी जाने। जिला कलक्टर सुधीर कुमार के साथ उन्होंने सीईटीपी यूनिट 3, 4 व 6 का औचक निरीक्षण किया। वहां से जवडिय़ा, जैतपुर-गढवाड़ा पुलिया पर बांडी नदी के हालात देखे। नेहड़ा बांध में भरे रंगीन पानी पर चिंता जाहिर की।
किसानों ने बताई पीड़ा
नेहड़ा बांध पर जुटे किसानों ने प्रदूषण के कारण उपजी परेशानियों से सदस्य सचिव को अवगत कराया। उन्होंने जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा, प्रदूषण मंडल के वरिष्ठ अभियंता टी एस राणावत, क्षेत्रीय अधिकारी राजीव पारीक, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी महेश कुमार, किसान पर्यावरण संघर्ष समिति अध्यक्ष पुखराज पटेल, महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई, अर्जुनसिंह जैतपुर, गिरधारीसिंह धोलेरिया, दुर्गाराम नेड़ा, इंद्रसिंह राजपुरोहित, जोगसिंह धोलेरिया, खीमाराम प्रजापत, वीरमराम पटेल व रामाराम जैतपुर सहित किसान मौजूद थे।
नदी में कपड़े के थान की धुलाई का काम बंद कराया
पत्रिका की खबर पर कार्रवाई
पाली. बांडी नदी में कपड़े की थान धुलाई करने का काम रविवार को जिला प्रशासन ने बंद करा दिया। पत्रिका में रविवार को खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने नदी में कपड़ा धुलाई की बनी भट्टी हटा दी और संबंधित व्यक्ति को भी पाबंद किया है। गौरतलब है कि नदी में किसी भी तरह का प्रदूषित पानी बहाने पर एनजीटी की पाबंदी है।
शिविर में बनाए आर्टिजन कार्ड
पाली. श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज विकास समिति नवयुवक मंडल द्वारा नाइयों की ढाल स्थित समाज भवन में आर्टिजनकार्ड, हस्तशिल्प कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रविवार को शिविर का आयोजन किया गया। नवयुवक मण्डल अध्यक्ष जगदीश खजवानिया ने बताया कि शिविर में 150 आर्टिजनकार्ड, 25 पैनकार्ड व 20 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। विकास समिति अध्यक्ष देवीलाल अडाणीया ने नवयुवकों के इस सराहनीय प्रयास पर धन्यवाद दिया।





No comments:
Post a Comment