Breaking News
recent

आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा- चचा को रेपिस्‍ट भी लगते हैं समाजसेवक

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उनसे इस मामले में मुंह खोलने की मांग की है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर तेजस्‍वी अपने चचा पर लगातार इस मुद्दे पर तंज कसे जा रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर अपने चचा से जवाब मांगा कि अब क्‍यों नहीं लेते मंत्री मजू वर्मा से इस्‍तीफा। क्‍या लोकसभा चुनाव अभी से हारने का डर सताने लगा है क्‍या।

मत बचाओ मंत्री मजू वर्मा के पति को
आरजेडी नेता ने अपने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि मुजफ्फरपुर बलात्कार कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर नीतीश कुमार इस कदर मेहरबान हैं जैसे कि वो उनका अपना बच्‍चा हो। एक बच्‍चे को बचाने के लिए जितना जतन एक अभिभावक करता उसी तरह वो मंत्री मंजू वर्मा पति को कानून की चोज से बचाने में लगे हैं। उन्‍होंने कहा कि ताज्‍जुब तो इस बात की है कि जिस दिन ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज हुआ उसी दिन उसको मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत एक और अल्पावास का टेंडर दे दिया गया। चाचा जी, ये रिश्ता क्या कहलाता है? थोड़ा शर्म करो और ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार करो।

मंत्री से इस्‍तीफा लेने की दी चुनौती
इतना ही नहीं सुशासन बाबू का परिचय देते हुए मंजू वर्मा से इस्‍तीफा लो। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने राजग भगाओ बेटी बचाओ साइकिल यात्रा निकाली थी, जिस पर जेडीयू ने निशाना साधा था और कहा था कि वो तेजस्वी यादव स्टंट कर रहे हैं और कानून अपना काम कर रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता ने अपनी साइकिल यात्रा पर निशाना साधे जाने के जवाब में लगातार हमला बोलते हुए सीएम नीतीश पर कई सवाल दागे हैं। आपको बता दें कि जब से जेडीयू और आरजेडी गठबंधन टूटा है तभी से तेजस्‍वी यादव अपने चचा यानी बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। एक भी मौका ऐसा नहीं होता जिसका लाभ उठाते हुए तेजस्‍वी सीएम की जगहंसाई न करते हों।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.