Breaking News
recent

बेटी को गंद काम में धकेलने वाली कलयुगी मां को जेल भेजा

नाबालिग ने थाने में दी रिपोर्ट में मां की शह पर एक व्यक्ति द्वारा कई बार दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
पाली . नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सहयोगी की भूमिका निभाने वाली नाबालिग की मां को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
कोतवाली थाने में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने एवं उसमें उसकी मां द्वारा सहयोग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था। कोतवाली पुलिस ने १६ जुलाई को दुष्कर्म मामले में सूर्यनगर मारवाड़ जंक्शन निवासी आरोपी राजाराम (३५) पुत्र अचलाराम सीरवी को गिरफ्तार किया था।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म में सहयोग करने वाली उसकी मां को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
महिला गुड़ा एंदला थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी है। जल्द गुड़ा एंदला थाना पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी। जहां पूछताछ की जाएगी।
आबादी क्षेत्र में आया दस फीट लम्बा अजगर
कोलर (खिंवाड़ा). मगरतलाब ग्राम पंचायत के देवासियों की ढाणी के पास ही स्थित एक बेरे पर सोमवार शाम सात बजे एक १० फीट लम्बे अजगर के आने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मगरतालाब ग्राम पंचायत के उप सरपंच ने इसकी सूचना वन अधिकारियों को करने के बाद तुरन्त वनकर्मियों के पहुंचे पर ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ कर अरावली वन क्षेत्र में छोड़ा। मगरतलाब ग्राम पंचायत के उप सरपंच घीसूसिंह सोलंकी ने बताया कि मगरतलाब गांव के आबादी क्षेत्र से सटती देवासियों की ढाणी के पास ही स्थित किशनसिंह, चिमनसिंह रावत के बेरा वाडी नाडा पर सोमवार शाम सात बजे १० फीट के अजगर को देख इसकी जानकारी ने कोट के वन नाकाकर्मी अमरसिंह व बागोल के वन नाकाकर्मी रूघाराम जाट को देने पर ग्रामीणों के सहयोग अजगर को वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.